Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: नायब सूबेदार राकेश कुमार की शहादत से गांव में माहौल गमगीन..घर पर मां और पत्नी बेसुध

Himachal News: नायब सूबेदार राकेश कुमार की शहादत से गांव में माहौल गमगीन..घर पर मां और पत्नी बेसुध

Himachal News: जम्मू-कश्मीर में रविवार को सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला निवासी नायब सूबेदार राकेश कुमार ने शहादत पाई है। 42 वर्षीय सूबेदार राकेश कुमार मंडी जिला के बरनोग के रहने वाले है। जवान के बलिदान का समाचार मिलते ही घर और पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

शहादत का पता चलते ही राकेश के घर पर मां और पत्नी बेसुध हो गई। गांव में चीख पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया। राकेश कुमार की शहादत का समाचार सुनकर बड़ी संख्या में लोग घर में पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा  है कि सोमवार को शहीद की पार्थिव देह कांगणीधार पहुंचेगी। जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।

राकेश कुमार अपने पीछे परिवार में पत्नी भानु प्रिया, मां भाटी देवी, 14 वर्षीय बेटी यशस्वी और 9 वर्षीय बेटा प्रणव छोड़ गए हैं। उनके बलिदान से गांव में भी मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार दिवाली मनाकर एक हफ्ता पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि नायब सूबेदार के बलिदान की सूचना मिली है। सोमवार को शव कांगणीधार पहुंचेगा। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई है। आतंकियों की सूचना मिलाने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि किश्तवाड़ के केशवान इलाके में 3-4 आतंकी छिपे हुए हैं। ये वही आतंकवादी हैं, जिसने 7 नवंबर को कुंतवाड़ा के एक गांव में 2 वीडीजी सदस्यों की हत्या की थी। आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान ने बलिदान दे दिया।जबकि 3 घायल हुए हैं।

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHP Latest NewsHP News in Hindi

Join WhatsApp

Join Now