साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal: केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टीकरण और परिवारवाद का आरोप, मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

Himachal: केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टीकरण और परिवारवाद का आरोप, मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला
Himachal News:  हिमाचल पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने शिमला में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा संविधान के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति और परिवारवाद को कांग्रेस की प्राथमिकता बताया। सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हर निर्णय वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए लिया और यह पार्टी अपने परिवार के सदस्यों के बाहर नहीं सोच पाई।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के तहत जो भी संविधान संशोधन हुए, वे जनहित और देश के विकास के लिए किए गए। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपनी प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को जनहितकारी और ऐतिहासिक बताया। 

महिलाओं के लिए आरक्षण पर सवाल

जितेंद्र सिंह ने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण विधेयक क्यों नहीं पारित किया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ऐसा इसलिए नहीं कर पाई क्योंकि उन्हें अपने परिवार के बेटे और बेटियों को पहले स्थान देना होता।” इसके विपरीत, मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए यह ऐतिहासिक कदम उठाया।

ट्रिपल तलाक कानून और ईडब्ल्यूएस आरक्षण

ट्रिपल तलाक कानून का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय को समाप्त किया। यह कदम कांग्रेस की सरकारें कभी नहीं उठा सकीं। सिंह ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षण लागू करने की भी प्रशंसा की और इसे समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा में लाने का प्रयास बताया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह गरीबों को केवल वोट बैंक के रूप में देखती थी और गरीबी हटाने के नाम पर सिर्फ नारे देती रही।

इसे भी पढ़ें:  चुनावों के दृष्टिगत बिना बजट प्रावधान के खोले गए संस्थान: मुख्यमंत्री

स्टार्टअप इंडिया और रोजगार सृजन

जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की स्टार्टअप इंडिया पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “जब यह योजना शुरू हुई थी, तब देश में केवल 350 स्टार्टअप थे। आज यह संख्या बढ़कर 1.5 लाख से अधिक हो गई है, और भारत स्टार्टअप इकोसिस्टम में दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं की प्रतिभा और योग्यता को पहचानने के बजाय परिवारवाद को बढ़ावा दिया।

डॉ. अंबेडकर और अन्य नेताओं को सम्मान

सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति कांग्रेस की उदासीनता पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर को भारत रत्न देने में देरी की, जबकि एनडीए सरकार ने उनके योगदान को उचित सम्मान दिया। सिंह ने अंबेडकर से जुड़े पांच स्थलों – मध्य प्रदेश की जन्मस्थली मऊ, लंदन में शिक्षा स्थल, दिल्ली में उनका निवास स्थान, मुंबई में उनका अंतिम संस्कार स्थल, और उनके स्मारक स्थलों – को संरक्षित करने का मोदी सरकार का जिक्र किया।

उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा, “नेहरू जी ने खुद प्रधानमंत्री रहते हुए खुद को भारत रत्न दे दिया। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को भी भारत रत्न मिला। लेकिन कांग्रेस ने अंबेडकर, पटेल और शास्त्री जैसे नेताओं को उचित सम्मान नहीं दिया।” उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने न केवल इन महान नेताओं को सम्मान दिया, बल्कि उनकी विरासत को भी संरक्षित किया।

संविधान पर्व अभियान और कांग्रेस पर आरोप

जितेंद्र सिंह ने भाजपा के संविधान पर्व अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान संविधान की विरासत और मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस पर संविधान के अनुच्छेद 356 का 88 बार दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें:  एचआरटीसी कंडक्टर ने गहनों से भरा बैग, वापस लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जब भी संविधान में संशोधन हुआ, उसका उद्देश्य सत्ता बचाना या परिवारवाद को बढ़ावा देना था। सिंह ने कहा, “कांग्रेस के संशोधनों का उद्देश्य कभी जनहित नहीं था, बल्कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत थे।”

मनमोहन सिंह और कांग्रेस की उदासीनता

सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रति कांग्रेस के रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। सिंह ने कहा, “यह दुखद है कि उनके निधन के बाद कांग्रेस ने उनकी अस्थियों तक को लेने में रुचि नहीं दिखाई।” इसके विपरीत, उन्होंने मोदी सरकार को सभी नेताओं, चाहे वे विपक्ष के हों या सत्तारूढ़ दल के, सम्मान देने वाली सरकार बताया।

जनहित और पारदर्शिता की राजनीति

जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले एक दशक में ऐसे कई कदम उठाए हैं जो जनता के हित में हैं और पारदर्शिता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रचार को “भ्रम फैलाने वाला” बताया और कहा कि यह जनता को गुमराह करने का प्रयास है।

Join WhatsApp

Join Now