साइड स्क्रोल मेनू

Kasauli Gang Rape Case: कसौली सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आया नया मोड, उठ रहे कई सवाल ..!

Kasauli Gang Rape Case: कसौली सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आया नया मोड, उठ रहे कई सवाल ..!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Kasauli Gang Rape Case: हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक राकी मित्तल पर हिमाचल प्रदेश के कसौली में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म केमामले में नया मोड़ आया है। पीड़ित महिला की एक सहेली ने बुधवार शाम को हरियाणा में एक पत्रकार वार्ता कर नया खुलासा किया है। पीड़ित महिला की सहेली  ने मीडिया के सामने आकर इस पूरे मामले को झूठा करार दिया है।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महिला ने में बताया, उसका नाम पूनम है और वह दिल्ली की रहने वाली है। बीते जुलाई 2023 में उसकी सहेली और उसका बॉस अमित कसौली घूमने गए थे। इस दौरान होटल की लॉबी में गायक रॉकी मित्तल से मुलाकात हुई।

उसका नाम सुन रखा था। उससे थोड़ी बातचीत हुई और वह वहां से चला गया। यह एक नार्मल मुलाकात थी। उसके बाद मैं, सहेली और उसके बॉस एक ही कमरे में सो गए और अगले ही दिन सुबह दिल्ली के लिए निकल पड़े। पीड़िता बताया, उसने कभी मोहनलाल बडौली को देखा नहीं है और न ही होटल में इस नाम का कोई शख्स आया था।

महिला ने मीडिया के सामने खुलासा करते हुए बताया कि, उसे तो इस मामले का तब पता चला, जब एफआईआर हुई। उसकी सहेली उसके घर आई और बोली कि इस मामले वह उसका साथ दे। उसे पैसे मिलेंगे और उसके बॉस को टिकट या चेयरमैनशिप मिलेगी। इस पर महिला ने साथ नहीं देने की बात कही तो पीड़िता ने आत्महत्या की धमकी दी और रोने-पीटने लगी। महिला ने दावा किया, यह सब पीड़िता के बॉस ने साजिश रची है। वह टिकट मांग रहा था। कसौली ट्रिप के बाद उसका सहेली से कोई संपर्क नहीं था।

इसे भी पढ़ें:  Kangana Ranaut Statement on Shankaracharya : शंकराचार्य के खिलाफ, एकनाथ शिंदे के लिए मैदान में उतरी कंगना रनौत

महिला ने बताया कि हिमाचल में एफआईआर दर्ज होने पर पुलिस ने कई बार बयान देनें के लिए उसे बुलाया, लेकिन वह नहीं गई। उसने हिमाचल प्रदेश पुलिस से पूछा कि कैसे बिना पूछताछ किए मेरा नाम इस केस में गवाह के रूप में डाल दिया गया।

उसने दावा किया है कि उसने पुलिस को बताया है कि होटल के कमरे ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। सबकुछ नार्मल था। आरोप लगाने वाली महिला ने पैसों के लालच में यह सब किया है। महिला ने कहा- यदि होटल में सामूहिक बलात्कार होता तो आसपास के लोगों को पता नहीं चलता। किसी ने भी ड्रिंक नहीं की थी।

प्रेस वार्ता में जब उससे पूछा गया कि क्या वह पीड़िता के बॉस को जानती थी तो उसने कहा वह नहीं जानती थी। बस वह अपनी सहेली को जानती थी। जब उससे पूछा गया कि वह फिर कैसे अंजान व्यक्ति के साथ कमरे में रुक गई तो महिला ने कहा यह तो नार्मल बात है। क्या आप लोग कभी ऐसे नहीं रुके।

उससे जब पूछा गया कि आपको यहां कौन लेकर आया है। किसने प्रेस कांफ्रेंस के लिए कहा है। इस पर उसने बताया, जब यह खबर सामने आई तो उसके परिवार वालों ने मीडिया को सबकुछ बताने के लिए कहा। इसलिए मैं प्रेस कांफ्रेंस करने आई हूं। मेरे सामने न तो रेप हुआ। न मारपीट और न ही शराब पी गई। कोई वीडियो भी नहीं बनाया गया।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में गुरुवार को 315 कोराेना पॉजिटिव, 2 की मौत

Kasauli Gang Rape Case: पुलिस की कार्यशैली और घटना पर उठने लगे सवाल

पर्यटक नगरी कसौली के एक होटल में हुए तथाकथित गैंगरेप के इस मामले में अब पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। करीब एक माह पहले पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। यह मामला हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिसके चलते पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी इस पर बयान देने से बच रहे हैं।

एक महीने से दबा हुआ यह मामला अचानक मीडिया की सुर्खियों में कैसे आया, यह भी सवालों के घेरे में है। वहीँ, पीड़िता ने इतने लंबे समय बाद मामला दर्ज क्यों करवाया, यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के समय ही मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया? अगर उस समय पीड़िता पर दबाव था, तो अब वह दबाव क्यों नहीं है? इन सवालों ने मामले को और पेचीदा बना दिया है।

Join WhatsApp

Join Now