साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal News: ऊना विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! 25 लाख की रिश्वत लेते RTI एक्टिविस्ट गिरफ्तार!

Himachal News: ऊना में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! 25 लाख की रिश्वत लेते RTI एक्टिविस्ट गिरफ्तार!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Himachal News: ऊना विजिलेंस टीम ने एक आरटीआई एक्टिविस्ट को 25 लाख रुपए की रंगदारी के लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने ऊना निवासी राज शर्मा को चंडीगढ़ में दबोचा है।

आरोपित के खिलाफ विजिलेंस ने ऊना थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। विजिलेंस के अनुसार, राज शर्मा ने 2 स्टोन क्रशर संचालकों से 75 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। ऐसा नहीं करने पर उसने कोर्ट में केस करने की धमकी दी थी।

इसके बाद क्रशर संचालक रोहन विज और गुरसाजन वेदी ने इसकी सूचना विजिलेंस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विजिलेंस ने राज शर्मा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जब आरटीआई एक्टिविस्ट राज शर्मा 75 लाख में से 25 लाख की पहली किश्त लेने को तैयार हो गया

इसके बाद तय प्रोग्राम के मुताबिक विजिलेंस ने उसे चंडीगढ़ से रकम के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में अगामी कार्रवाई चल रही है। राज शर्मा के खिलाफ अन्य आरोपों की जांच भी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  हरोली : पंचायत का सचिव विजिलेंस ने 12 हजार रुपये रिश्‍वत लेते पकड़ा
Himachal News:  ऊना विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! 25 लाख की रिश्वत लेते RTI एक्टिविस्ट गिरफ्तार
Himachal News: ऊना विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! 25 लाख की रिश्वत लेते RTI एक्टिविस्ट गिरफ्तारन

Join WhatsApp

Join Now