साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

SSC Steno Grade C & D 2022: स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा का स्किल टेस्ट रद्द, यहां देखें नोटिस

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

SSC Steno Grade C & D 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने शुक्रवार को घोषणा की कि स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा, 2022 का स्किल टेस्ट रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर महत्वपूर्ण नोटिस भी जारी किया है।

यहां पढ़ें नोटिस

आयोग ने एक अधिसूचना में कहा कि परीक्षा 15 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी, लेकिन तकनीकी गड़बड़ियों और क्षेत्रीय केंद्रों से प्राप्त फीडबैक के संबंध में उम्मीदवारों की बड़ी संख्या में शिकायतों के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है। वहीं अब स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी परीक्षा, 2022 के स्किल टेस्ट की नई तिथि नियत समय में घोषित की जाएगी। यह परीक्षा, उन ही कैंडिडेट्स के लिए दोबारा आयोजित की जाएगी, जो इसके लिए योग्य होंगे।

Screenshot 2023 02 18 110633

वहीं, अब उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि स्टेनो ग्रेड सी, डी स्किल टेस्ट डेट के बारे में अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करना होगा।

इसे भी पढ़ें:  यूपी बीएड जेईई के लिए आवेदन पत्र जमा करने की समय सीमा बढ़ी

चयनित कैंडिडेट्स

प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्टेनोग्राफर ग्रेड सी स्किल टेस्ट के लिए 13,100 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन अस्थायी तौर पर किया गया था। जबकि, स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के स्किल टेस्ट के लिए 47,246 अभ्यर्थियों को सिलक्ट किया गया था। आयोग ने उम्मीदवारों से स्टेनो ग्रेड सी, डी स्किल टेस्ट के बारे में अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करते रहने के लिए कहा है।

एसएससी एमटीएस भर्ती रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ी

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission, SSC) ने मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 24 फरवरी, 2023 तक आगे बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार SSC के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर इससे जुड़ा नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इसके साथ ही, जिन्होंने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे अप्लाई भी कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  HPBOSE Date Sheet 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं की परीक्षाओं की डेट शीट

 

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now