साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

UP Teacher Bharti 2025: यूपी में 7466 टीचर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए पूरी जानकारी ..!

UP Teacher Bharti 2025: यूपी में 7466 टीचर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए पूरी जानकारी ..!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

UP Teacher Bharti 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। सरकारी माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए UPPSC ने LT ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन 28 जुलाई 2025 को uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया है।

इस भर्ती के तहत 7466 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) पदों पर नियुक्तियां होंगी। इच्छुक उम्मीदवार UPPSC की OTR प्रक्रिया के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Teacher Bharti 2025: कौन से विषयों में हैं अवसर?

इस भर्ती में 18 अलग-अलग विषयों के लिए रिक्तियां निकाली गई हैं, जिनमें प्रमुख हैं:
– सामाजिक विज्ञान: 1854 पद
– कंप्यूटर साइंस: 1673 पद
– हिंदी: 1433 पद
– इसके अलावा अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, जीवविज्ञान, संस्कृत, उर्दू, वाणिज्य, संगीत, कला, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान और कृषि/बागवानी जैसे विषयों में भी कई सौ पद उपलब्ध हैं।

UP Teacher Bharti 2025: आवेदन की समय-सीमा

– ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 जुलाई 2025
– अंतिम तारीख: 28 अगस्त 2025
– संशोधन की आखिरी तारीख: 4 सितंबर 2025
– परीक्षा तारीख: जल्द घोषित होगी

इसे भी पढ़ें:  SSC Stenographer result 2022: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां एक क्लिक में देखें स्कोर

UP Teacher Bharti 2025: चयन और योग्यता

चयन दो चरणों—प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा—के बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर होगा।
शैक्षिक योग्यता: संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ बीएड डिग्री जरूरी (कंप्यूटर साइंस के लिए बीएड वैकल्पिक)।
आयु सीमा: 1 जुलाई 2025 के अनुसार—न्यूनतम 21 साल, अधिकतम 40 साल।

UP Teacher Bharti 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

1. UPPSC की OTR पोर्टल uppsc.up.nic.in पर जाएं और रजिस्ट्रेशन करें।
2. निजी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड लें।
3. लॉगिन करके बाकी विवरण डालें, दस्तावेज और फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करें।
4. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
5. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट रख लें।

आवेदन शुल्क

– सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 125 रुपये
– एससी/एसटी: 65 रुपये
– पीएच: 25 रुपये

कितनी मिलेगो सैलरी 

चयनित शिक्षकों को 9300 से 34,800 रुपये (ग्रेड पे 4800 रुपये) के साथ डीए और एचआरए जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

उम्मीदवारों से सलाह है कि वे आवेदन जमा करने से पहले UPPSC 7466 टीचर भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना PDF को अच्छी तरह पढ़ लें।

Join WhatsApp

Join Now