साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

नूरपुर: खेतों में घास काट रहे बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या, 20 वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार..

Kangra Murder Una News mud, Solan News, Kangra News, Bilaspur News, Manali Murder Update, Chamba News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

नूरपुर।<
कांगड़ा जिला के नूरपुर में दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेत कर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार नूरपुर की कोपड़ा में बुज़ुर्ग दम्पत्ति की खेतों में घास काट रहे बजुर्ग दंपत्ति की वही के एक स्थानीय युवक ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरनाम सिंह (73 वर्ष) और उसकी पत्नी शकुंतला देवी (70 वर्ष) के तौर पर हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बुजुर्ग दंपति अपने घर के पास खेत में घास काट रहे थे कि उनसे 100 मीटर दूरी पर रह रहे अंकुश कुमार (20) ने दोनों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और बेरहमी से गला रेत डाला।

जिससे बुजुर्ग दंपती की मौके पर ही मौत हो गई और युवक घटनास्थल से भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी के नेतृत्व में पुलिस तथा फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी साक्ष्य जुटाए। एसपी अशोक रत्न ने बताया कि मृतक के गले और बाजू पर तेजधार हथियार के कई घाव पाए गए।

इसे भी पढ़ें:  देहरा: दोस्‍तों संग जन्‍मदिन की पार्टी मनाने आए एक युवक ब्‍यास नदी में डूबा, दुसरा पहले से लापता

पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी ने कहा कि हत्या में इस्तेमाल किए गए तेजधार हथियार को बरामद किया गया है। उन्होंने कहा की पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डबल मर्डर के पीछे आरोपी का क्या मकसद था। फिलहाल मामले की जांच की जारी है।

Join WhatsApp

Join Now