पुलिस कर्मियों ने अपने ही साथी जवान को बुरी तरह पीटा,परिजनों ने किया चौकी का घेराव

प्रजासत्ता|
कांगड़ा जिले में ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कोटला पुलिस चौकी का जवाली के लोगों ने
जवाली से पूर्व विधायक और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व सांसद चंद्र कुमार के नेतृत्व में इक्ट्ठा होकर शनिवार को घेराव किया| नेशनल हाईवे 154 पर कोटला में बनी इस पुलिस चौकी के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की| इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नेशनल हाईवे को भी पूरी तरह से जाम कर दिया गया| स्थिति की गंभीरता को देखते हुये कोटला अतिरिक्त पुलिस बुलानी पड़ी|

दरअसल, शनिवार को रविंद्र राणा नाम के पुलिस कर्मी के परिजनों ने कोटला पुलिस में ही आकर शिकायत दर्ज करवाई कि इसी पुलिस चौकी में कार्यरत रविंद्र को इसी पुलिस चौकी के कुछ पुलिस कर्मियों ने घर पर आकर इस कदर पीटा है कि उसके सर से निरंतर ब्लिडिंग होती रही| किसी भीरी पत्थर नुमा चीज से इस कदर बार किया गया है कि पीड़ित का सिर बुरी तरह से जख्मी हो चुका है|

पीड़ित को पहले तो शाहपुर भेज दिया गया, मगर शाहपुर सीएचसी में प्रॉपर इलाज न मिलने के चलते फिर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा, लिहाज़ा टांडा में भी पीड़ित की मरहम पट्टी नहीं हो पाई और वहां भी इलाज़ न हो पाने की बात कह दी गई जिसके बाद पीड़ित के परिजन उसे पठानकोट ले गये| जहां अमनीप नाम के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज़ चल रहा है| जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है|

शनिवार को जवाली के लोगों ने इक्ट्ठा होकर कोटला पुलिस चौकी का घेराव किया, साथ ही आरोपी पुलिस कर्मियों के ख़िलाफ़ जल्द से जल्द सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई| हालात बिगड़ते देख कोटला पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई संजय शर्मा ने तुरंत अपनी हाइयर अथॉरिटी को फोन कर भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा|

घटना की सूचना पर जवाली के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मां पूरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और उन्होंने प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत कर नेशनल हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया| वहीं इस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने और इतलाह लेने खुद पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन भी मौके पर पहुंच गये हैं| फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है|

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: पूर्व क्रिकेटर Irfan Pathan ने MS Dhoni को लेकर दे दिया बड़ा बयान.!

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: धर्मशाला में आयोजित आईपीएल...

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

IMU CET Exam Date 2024 : यहाँ से देखें IMU CET की परीक्षा का पूरा शेड्यूल!

IMU CET Exam Date 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने...

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

More Articles

Himachali Woman a Model of Development : विकास का प्रतिमान रचती छोटा भंगाल की महिलाएं

प्रो.अभिषेक सिंह | Himachali woman, a model of development: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित छोटा भंगाल क्षेत्र पश्चिमी हिमालय के दुर्गम क्षेत्रों में से...

Kangra News: पठानिया का भाजपा पर तंज – एक धड़ा दूसरे धड़े को समाप्त करने में जुटा

अनिल शर्मा | कांगड़ा Kangra News: योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि कांग्रेस सरकार वर्गों के कल्याण के...

Kangra : अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने रमेश कुमार भोला को बनाया कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का को-ऑबजर्वर

कांगड़ा Kangra News : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली मुख्यालय की तरफ से अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री...

Kangra News: छोटी उम्र में बड़े कद के नेता बन गये हैं छोटे बाली, पहले ही  चुनाव हासिल की थी रिकॉर्ड तोड़ जीत 

कांगड़ा | Kangra News: अपने पहले ही चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद, छोटे बाली यानि रघुवीर सिंह बाली, छोटी उम्र और बड़े...

धर्मशाला के दिनेश शर्मा को कांग्रेस ने आईटी कॉर्डिनेटर किया नियुक्त

धर्मशाला। कांग्रेस पार्टी ने धर्मशाला से संबंध रखने वाले दिनेश शर्मा को कांगड़ा लोकसभा चुनाव ,और धर्मशाला उपचुनाव के लिए आईटी कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है।...

नगरोटा से मेरे प्यार को कमज़ोरी ना समझें जयराम :- RS Bali

कांगड़ा | पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री रैंक एवं नगरोटा बगवां के विधायक आर एस बाली ( RS...

Palampur Crime News: नंबर ब्लॉक करने पर भड़का था सनकी युवक, तैश में आकर युवती को किया लहूलुहान

पालमपुर | Palampur Crime News: नंबर ब्लॉक करने पर भड़का था सनकी युवक, तैश में आकर युवती को किया लहूलुहानपालमपुर बस स्टैंड पर सनकी युवक...

Kangra News: सनसनीखेज वारदात ! पालमपुर में दिनदहाड़े छात्रा पर दराट से जानलेवा हमला

कांगड़ा | Kangra News: जिला कांगड़ा के पालमपुर में न्यू बस स्टैंड पर एक लड़की पर दराट से जानलेवा हमला करने की सनसनीखेज वारदात सामने...

Kangra News: तेज तुफान की वजह से आंगन में खेल रही 3 साल की बच्ची के सिर पर ईंट गिरने से मासूम की मौत

कांगड़ा | Kangra News: कांगड़ा जिले की गंगोट पंचायत के गांव मोइन में एक दुखद घटना घटी है। यहां तूफान चलने की वजह से शाम...