साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

माँ ज्वाला के दरबार डी सी आदित्य नेगी ने नवाया शीश

पुजारी महासभा उपप्रधान प्रवीन पिनू मां ज्वाला की फोटो स्मृति चिन्ह के रूप में डीसी शिमला आदित्य नेगी को भेंट करते हुए
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

ज्वालामुखी।
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में शनिवार को जिलाधीश शिमला आदित्य नेगी पहुंचे। ज्वालामुखी मंदिर पहुंचने पर मुख्य पुजारी कपिल शर्मा ने उनसे विधिवत पूजा-अर्चना करवाई और मंदिर के प्राचीन इतिहास के बारे में भी उन्हें जानकारी दी।

इस मौके पर पुजारी महासभा ज्वालामुखी के उप प्रधान प्रवीण पिनू ने उन्हें मां ज्वाला की फोटो समृति चिन्ह के रूप में भेंट की, जिलाधीश शिमला आदित्य नेगी ने इस अवसर पर अनौपचारिक वार्ता में कहा कि मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के अलौकिक दर्शन करके उन्हें मां का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है और वह मां ज्वाला के दरबार में जब-जब मां का बुलावा आएगा वह आते रहेंगे उन्होंने कहा कि साक्षात ज्योति रूप में मां इस मंदिर में विराजमान है देश और दुनिया के श्रद्धालु यहां दर्शनों को पहुंचते हैं उनकी यही कामना है कि जल्द वैश्विक महामारी कोरोना से जल्द विश्व मुक्त हो।

इसे भी पढ़ें:  देवर के साथ अवैध संबंध छुपाने के लिए मां ने कर दी थी 7 साल के बेटे की हत्‍या, कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा

Join WhatsApp

Join Now