साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

मुख्यमंत्री ने सन्तोष शैलजा के निधन पर शोक व्यक्त किया

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार की धर्मपत्नी सन्तोष शैलजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जिला कांगड़ा के डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आज प्रातः उनका देहान्त हो गया। वह 83 वर्ष की थीं।

अपने शोक सन्देश में जय राम ठाकुर ने कहा कि सन्तोष शैलजा की मृत्यु से प्रदेश ने एक शिक्षाविद्, लेखिका और समाज सेविका को खोया है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के निम्न वर्गों के कल्याण को समर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

इसे भी पढ़ें:  Kangra: विकसित कृषि संकल्प अभियान ने पकड़ी रफ्तार

Join WhatsApp

Join Now