Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra: बलदेव सिंह लगातार तीसरी बार बने शिक्षा खण्ड राजा का तालाब के अध्यक्ष, सामने है ये बड़ी चुनौती..!

Kangra: बलदेव सिंह लगातार तीसरी बार बने शिक्षा खण्ड राजा का तालाब के अध्यक्ष, सामने है ये बड़ी चुनौती..!

अनिल शर्मा | फतेहपुर
Kangra News: जिला कांगड़ा के शिक्षा खंड राजा का तालाब में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सत्र 2025-28 के त्रैवार्षिक चुनाव राजकीय प्राथमिक पाठशाला डागला में केंद्रीय मुख्य शिक्षक तरसेम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया की देखरेख खंड अध्यक्ष इंदौरा सुरिंदर शर्मा और खंड अध्यक्ष फतेहपुर बलवीर सिंह संधु ने की।

चुनाव पर्यवेक्षक सुरिंदर शर्मा ने बताया कि इस प्रक्रिया में खंड के लगभग 157 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कुल 157 मतों में से बलदेव सिंह को 93 मत और कुलदीप सिंह को 61 मत प्राप्त हुए। तीन शिक्षक इस दौरान अनुपस्थित रहे। बलदेव सिंह लगातार तीसरी बार खंड राजा का तालाब के अध्यक्ष चुने गए। वहीं, शमशेर पठानिया को निर्विरोध महासचिव और मदन लाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ 19 को कांगड़ा मेे भरेगा हुंकार :- शशीकांत गौतम

नवनियुक्त अध्यक्ष बलदेव सिंह के सामने सबसे बड़ी चुनौती

नवनियुक्त अध्यक्ष बलदेव सिंह के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नियमों के अनुसार, अध्यक्ष को संबंधित शिक्षा खंड में ही सेवाएँ देनी होती हैं। लेकिन बलदेव सिंह प्रमोशन के बाद तबादले के कारण पिछले कुछ दिनों से कांगड़ा शिक्षा खंड में सेवाएँ दे रहे हैं। ऐसे में, यदि उनका तबादला वापस राजा का तालाब शिक्षा खंड में नहीं होता, तो यह उनके लिए मुश्किल हो सकता है।

खंड अध्यक्ष फतेहपुर बलवीर सिंह संधु ने बताया कि संघ के नियमों के अनुसार, यदि चुने गए अध्यक्ष छह महीने के भीतर संबंधित शिक्षा खंड में सेवाएँ शुरू नहीं करते, तो छह महीने बाद उपचुनाव करवाया जाता है। इसलिए, बलदेव सिंह को छह महीने के भीतर राजा का तालाब शिक्षा खंड में स्थानांतरित होकर सेवाएँ शुरू करनी होंगी।

इसे भी पढ़ें:  कांगड़ा के शक्तिपीठों में कर्मचारियों का चेहरा देख मशीन लगाऐगी हाजरी जिलाधीश ने दिए आदेश

क्या बोले बलदेव सिंह 

नवनियुक्त अध्यक्ष बलदेव सिंह ने कहा कि वे शिक्षकों की समस्याओं और माँगों को लगातार उठाते रहे हैं। भविष्य में भी वे शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रमोशन के बाद तबादले के कारण वे अभी कांगड़ा शिक्षा खंड में सेवाएँ दे रहे हैं, लेकिन जल्द से जल्द राजा का तालाब शिक्षा खंड में स्थानांतरित होने की कोशिश करेंगे।

Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal News Update hp news HP News in Hindi Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now