Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा का आरोप – मित्रो की टोली बन कर रह गयी है सुक्खू सरकार..!

Kangra: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा का आरोप - मित्रो की टोली बन कर रह गयी है सुक्खू सरकार..!

अनिल शर्मा | फतेहपुर
Kangra News: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जिला कांगड़ा की फतेहपुर विधानसभा के तीनों मंडलों – रे, राजा का तलाब और फतेहपुर में विकसित भारत संकल्प सभाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया।

इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए राकेश शर्मा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार मित्रों की टोली की सरकार बनकर रह गई है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन है, जिसमें बोर्डों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के मानदेय व खर्चों में बढ़ोतरी की गई है, जो निंदनीय है।

इसे भी पढ़ें:  चंबा-कांगड़ा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्कैल पर 3.5 पांच मापी गई तीव्रता

शर्मा ने आगे कहा कि मंडी में त्रासदी की स्थिति बनी हुई है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री गायब हैं। उन्होंने प्रभावितों का हाल जानने के लिए वहाँ जाने तक की जहमत नहीं उठाई। दूसरी ओर, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता इस दुख की घड़ी में प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से मिल रहे हैं।

हर संगठनात्मक जिला से सौ सौ राशन किटें प्रभावित लोगों को भेजगी भाजपा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के प्रत्येक संगठनात्मक जिले से 100-100 किट्स भरपूर राशन के साथ आपदा प्रभावित लोगों के लिए भेजी जा रही हैं। इसके साथ ही, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रभावित क्षेत्रों में जाकर सहायता करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसे भी पढ़ें:  फतेहपुर में BJP प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के खिलाफ लगे "अबकी बार ज्वाली पार" के पोस्टर

वहीं, उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी झूठी घोषणाएँ तो पूरी नहीं कर सकी, लेकिन इस दुख की घड़ी में भी प्रभावितों के लिए कोई सहारा नहीं बन पाई।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राकेश काका सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal News Update hp news HP News in Hindi Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now