साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Kangra News: कार और बाइक की जोरदार टक्कर में दंपति गंभीर रूप से घायल

Kangra News: कार और बाइक की जोरदार टक्कर में दंपति गंभीर रूप से घायल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

अनिल शर्मा | फतेहपुर 
Kangra News: उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत सोमवार सुबह लगभग आठ बजे तलाड़ा बाजार में एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, राजा का तालाब निवासी रमेश चंद (उम्र लगभग 64 वर्ष), जो एक सेवानिवृत्त अध्यापक हैं, अपनी पत्नी सुमन के साथ बाइक (नं. एचपी 88-5705) पर सवार होकर तलाड़ा स्थित अपने ससुराल में किसी काम के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे तलाड़ा बाजार में पहुंचे और रेलवे स्टेशन की ओर मुड़े, तब जसूर से राजा का तालाब की तरफ आ रही कार (नं. एचपी 38 एच 7133) से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

इस हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। कार को बदूही निवासी अभिमन्यु चला रहा था। हादसे की जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घायल दंपति को राजा का तालाब स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने दंपति को अन्यत्र भेजने की सलाह दी। इसके बाद, परिवारजनों ने दंपति को पठानकोट स्थित प्राइवेट अस्पताल में भेजा।

इसे भी पढ़ें:  जसवां परागपुर से निर्दलीय उम्मीदवारों ने ताल ठोक कर भाजपा के मंत्री को परेशानी में डाला

सूचना मिलने के बाद नूरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक, रमेश चंद का इलाज डॉक्टरों की गहन देखरेख में चल रहा था, जबकि उनकी पत्नी सुमन का भी उपचार जारी था। डीएसपी नूरपुर, विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now