Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कांगड़ा: तीन क्विंटल 63 किलोग्राम चुरा पोस्त बरामद

तीन क्विंटल 63 किलोग्राम चुरा पोस्त बरामद

बलजीत। इंदौरा
डमटाल पुलिस ने वीरवार तड़के सेब से लदे श्रीनगर से आ रहे ट्रक नम्बर जेके 03 डी 8971 को डमटाल हिल टॉप मन्दिर के सामने रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान डमटाल पुलिस ने ट्रक में भरी सेब की पेटियों के बीच में से बोरियों में रखी करीब तीन क्विंटल 63 किलोग्राम भुक्की चुरा पोस्त बरामद की।

थाना प्रभारी डमटाल हरीश गुलेरिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि श्रीनगर से सेब से लदे ट्रक में भुक्की की खेप कानपुर पहुंचाई जा रही है, जिस पर डमटाल पुलिस ने वीरवार तड़के ही डमटाल पहाड़ी पर नाका लगाया हुआ था और जैसे ही ट्रक डमटाल पहाड़ी पर पहुँचा तो ट्रक को रोक कर उसमें रखी भुक्की को कब्जे में लिया गया।

भुक्की ले जा रहे दो आरोपी उमर इब्राहिम पुत्र मोहहमद इब्राहिम तहसील व जिला बारामुला व हलील भट्ट पुत्र गुलाम कादिर भट्ट वासी बारामुला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के ऊपर डमटाल पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now