Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मैं प्रचार में नहीं, काम में विशवास करता हूं: आर.एस. बाली

Published on: 4 April 2023
मैं प्रचार में नहीं, काम में विशवास करता हूं: आर.एस. बाली

कांगड़ा|
नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक व प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रघुबीर सिंह बाली अपने स्वर्गीय पिता पूर्व मंत्री जीएस बाली के नक्शेकदम पर चलते दिख रहे हैं। जिस तरह विकास पुरूष जीएस बाली लोगों की समस्याएं सुनते सुनते व काम करते करते भोजन करते थे। आज उसी तरह कैबिनेट मंत्री आरएस बाली भी कुछ ऐसा करते दिखे।

कैबिनेट मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रघुबीर सिंह बाली ने नगरोटा बगवां हटवास ओबीसी भवन में काफी लोगों से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही साथ कई लोगों की समस्याओं का निवारण भी कर दिया। आरएस बाली ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं प्रचार में नहीं, काम में विशवास करता हूं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जब नगरोटा से कुछ बच्चे मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। तो मैने उन सब बच्चों मुख्यमंत्री से मिलवाया और उनको विश्वास दिलवाया कि उनकी समस्याओं को सुलझाया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now