Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नसवाल मर्डर केस में 4 आरोपी गिरफ्तार

नसवाल मर्डर केस में 4 आरोपी गिरफ्तार

बलजीत|इंदौरा
पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत आते गांव भपू में पिछले कल एक युवक हरीश कुमार पुत्र सुरिंद्र कुमार गांव व डाकघर भपू तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा उम्र 24 साल का नसवाल गांव में चार युवकों द्वारा हत्या कर दी गई थी। युवक के घर वालों को सूबह चार भेज पता चला कि उनका बेटा नसवाल में सड़क पर पड़ा हुआ है और उसके परिजन उसे उठाकर सिविल अस्पताल इंदौरा ले गए जहाँ पर चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दीया ।

उक्त सारा मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना इंदौरा की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आस पास से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर को भेज दिया गया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया जिसका आज दोपहर 1 बजे के करीब गांव भूप के श्मशान घाट में शांति पूर्व ढंग से अंतिम संस्कार कर दिया गया।

एएसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।जिसके नाम रमनदीप सिंह ,रणजीत सिंह ,अमनदीप सिंह सतीश कुमार और इसके खिलाफ थाना इंदौरा में धारा ,302 ,342 ,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक इस मामले में और कोई नाम सामने नहीं आया है| पुलिस ने आरोपियों को न्यायलय में पेश| माननीय न्यायालय इंदौरा ने आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now