साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Kangra: पहलगाम में हुए नरसंहार पर लोगों का रोष, फतेहपुर विस में रैलियाँ निकाली गईं, पुतले फूंके गए

Kangra: पहलगाम में हुए नरसंहार पर लोगों का रोष, फतेहपुर विस में रैलियाँ निकाली गईं, पुतले फूंके गए
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

अनिल शर्मा । फतेहपुर
Kangra News: श्रीनगर के पहलगाम में हुए नरसंहार की घटना से पूरा देश आक्रोशित है। इसी के साथ, प्रदेश और जिला भी इस नरसंहार की ज्वाला में तप रहा है। आज कई जगहों पर बाजार दोपहर तक बंद रहे और आक्रोशित लोगों ने रैलियाँ निकालकर पाकिस्तान के पुतले जलाए। हर तरफ “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “देश के गद्दारों को गोली मारो” जैसे नारों की गूँज सुनाई देती रही।

इसी कड़ी में, आज फतेहपुर विधानसभा के मुख्य बाजार, राजा का तालाब, रेहन बाजार और रेहन-छत्तर मार्ग बाजार बंद रहे। रेहन बाजार में दुकानदारों ने 12 बजे तक बाजार बंद रखा और सभी ने मिलकर पाकिस्तान के पुतले के साथ आक्रोश रैली निकाली। रेहन मेन बस स्टैंड पर पुतला जलाकर अपना रोष व्यक्त किया गया।

इस मौके पर जय बाबा राजाराम व्यापार मंडल, रेहन के प्रधान चेतन चंबियाल ने कहा कि श्रीनगर के पहलगाम में हुए नरसंहार का बदला लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर बार श्रीनगर में इस तरह की घटनाएँ होने का कारण पाकिस्तान है और अब भारत को मुहतोड़ जवाब देना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माँग करते हुए कहा कि पाकिस्तान को इस नरसंहार का करारा जवाब दिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  बीजेपी का धर्मशाला नगर निगम की सत्ता पर काबिज होने का रास्ता साफ़,निर्दलीय ने समर्थन की भरी हामी

वहीं युवा नेता एवं पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज हैप्पी ने कहा कि आज रेहन बाजार में लोगों और दुकानदारों के सहयोग से रैली निकाली गई और पुतला जलाया गया। उन्होंने कहा कि इस नरसंहार पर लोगों में भारी आक्रोश है। उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब देंगे।

Join WhatsApp

Join Now