Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra: बनने से पहले ही ढह गया गरीब का आशियाना, इंदु बाला का पक्के मकान का सपना टूटा ..!

Kangra: बनने से पहले ही ढह गया गरीब का आशियाना, इंदु बाला का पक्के मकान का सपना टूटा ..!

अनिल शर्मा | फतेहपुर
Kangra News: प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के तहत बन रहे एक मकान का सपना, बनने से पहले ही चकनाचूर हो गया। ,मामला कांगड़ा जिला के फतेहपुर की पंचायत रेहन के रौड़  का है। जहाँ निर्माणाधीन मकान का लिंटर (छत का ढांचा) कार्य पूरा होने से पहले ही ढह गया। इस घटना से लाभार्थी परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है, और उनका सपना एक बार फिर धराशायी हो गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब एक बजे, लाभार्थी इंदु बाला (पत्नी बिनोद कुमार) ने बताया कि भारी बारिश के कारण लिंटर के लिए लगाई गई लकड़ी की बल्ली जमीन में धंस गई। इसके चलते डाला जा रहा लिंटर का मैटेरियल बिखर गया और ताजा बनी दीवारों को भी नुकसान पहुंचा।

इसे भी पढ़ें:  स्थायी नीति नहीं बनने तक भाजपा का बहिष्कार करते रहेंगे प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारी

इंदु बाला ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए 65 हजार रुपये की पहली किस्त मिली थी। बाकी का खर्च वह कर्ज लेकर पूरा कर रहे थे। लेकिन अब लिंटर के ढह जाने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

गौरतलब है कि इंदु बाला ने बताया कि उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और मकान बनाने के लिए उन्होंने कर्ज लिया था। अब लिंटर के ढह जाने से न केवल उनका पैसा बर्बाद हुआ है, बल्कि मकान बनाने का सपना भी टूट गया है। उन्होंने सरकार और दानी सज्जनों से अपील की है कि वे उनकी मदद करें ताकि उनका पक्का मकान बन सके।

इसे भी पढ़ें:  Palampur Advocate Attack: पालमपुर में वकील पर जानलेवा हमला, फॉर्च्यूनर गाडी से की गई कुचलने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार

वहीँ इस घटना के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने भी सरकार और समाज के दानी लोगों से इस परिवार की मदद करने की अपील की है। उनका कहना है कि इस परिवार का सपना पक्का मकान बनाने का है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वे इसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं। अगर उन्हें आर्थिक सहायता मिल जाए, तो वे फिर से मकान बनाने का प्रयास कर सकते हैं।

Himachal Pradesh NewsHimachal Pradesh News Himachal News in Hindihp newsHP News in HindiKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now