Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: चोरों ने पुलिस थाना रैहन से 100 मीटर दूर दुकान में की सेंधमारी, नगदी और सामान लूटे

Kangra News: चोरों ने पुलिस थाना रैहन से 100 मीटर दूर दुकान में की सेंधमारी, नगदी और सामान लूटे

Kangra News: फतेहपुर विधानसभा के पुलिस थाना रैहन से महज 100 मीटर की दूरी पर देर रात चोरों ने एक दुकान पर सेंध लगाकर लूटपाट की। चोरों ने दुकान के अंदर रखी करीब दस हजार रुपये की नगदी और सामान भी अपने साथ ले गए।

इस घटना की जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे प्रभावित दुकानदार राजेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि वह पिछले कई सालों से उसी स्थान पर दुकान चला रहे हैं। राजेश ने कहा कि बीती रात उन्होंने अपनी दिनचर्या के अनुसार दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह करीब सात बजे दुकान पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: नूरपुर में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, 9 गिरफ्तार, 5 जेसीबी-4 टिपर जब्त

उन्होंने बताया कि चोरों ने गल्ले से नगदी और दुकान का माल उड़ा लिया। राजेश ने कहा कि दुकान की कमाई से ही उनका घर-परिवार चलता था, लेकिन अब सब कुछ चोरी हो जाने से वे परेशान हैं। उन्होंने शासन और प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है ताकि उनकी स्थिति में सुधार हो सके।

Himachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News Updatehp newsHP News in HindiKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now