साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

अटल टनल के पास हुआ हिमस्खलन, चपेट में आई कार, मनाली-लेह हाईवे बंद

हिमस्खलन
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मनाली|
अटल टनल के पास एलवांच आने से लेह मनाली हाईवे बंद हो गया है। यहां पर हिमस्खलन की चपेट में एक कार भी आई है। हालांकि, कार सवार 5 टूरिस्ट सुरक्षित हैं। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
उधर, हिमस्खलन से बंद हुए मनाली-दारचा मार्ग को बहाल करने के लिए बीआरओ ने बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।

लाहौल पुलिस के अनुसार, अटल टनल के नोर्थ पोर्टल से पहले धुंधी नियंत्रण कक्ष ने बताया कि धुंदी पुल के पास हिमसखलन हुआ, जिसके कारण मनाली-दारचा सड़क (NH-003) सभी प्रकार के यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई है। फिलहाल, हाईवे को बहाल करने की कोशिश की जा रही है। ख़बर लिखे जाने तक गाड़ी को बर्फ से निकाल दिया गया है। हिमस्खलन के चलते फिलहाल अटल टनल बंद है।

एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने कहा कि गाड़ी अटल टनल से मनाली की तरफ जा रही थी। वाहन में सवार सभी पांच लोग सुरक्षित हैं जबकि गाड़ी को हिमस्खलन से नुकसान पहुंचा है। दो हफ्ते के भीतर यहां तीसरी बार हिमस्खलन हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री के निर्देश पर बीमार महिला को लाहौल से किया गया एयर लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now