Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Flood News: करपट नाले में आई बाढ़..! ग्रामीणों ने भाग कर बचाई अपनी जान

Flood News: करपट नाले में आई बाढ़..! ग्रामीणों ने भाग कर बचाई अपनी जान

केलांग (उदयपुर)|
Flood Latest News: लाहौल में म्याड़ घाटी के करपट नाले में बाढ़ आने से ग्रामीणों की 13 बीघा के करीब कृषि भूमि में गाद भरने का समाचार प्राप्त हुआ है। और फसलों का नुकसान हुआ है। एसडीएम उदयपुर केशव राम ने बताया कि बीते कल शनिवार को शाम 7:30 बजे ग्राम पंचायत टिंगरिट के करपट गांव में नाले में आई अचानक बाढ़ के कारण ग्रामीणों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही राहत व बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। एसडीम केशव राम ने बताया कि सभी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थलों पर शिफ्ट कर दिया गया है और जान माल का कोई भी नुकसान नहीं हुआ है,और 35 परिवारों के लिए रहने,खाने और ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही रविवार सुबह स्थानीय विधायक अनुराधा राणा भी करपट गांव में पहुंची और उन्होंने दौरा कर नुकसान का जायज़ा लिया। विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि लोगों के खेत व फसल के नुकसान के अलावा कुछ सरकारी भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं और फसल व खेतों के नुकसान के एवज में उचित मुआवजा राशि जल्द प्रदान करवाई जाएगी साथ ही खेतों की सिंचाई व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए भी जल शक्ति व ब्लॉक विभाग को उचित दिशा निर्देश दे दिए गए हैं |

हालांकि प्रशासन की टीम पिछली रात से मौके पर मौजूद है और फौरी राहत के तौर पर रिलीफ शेल्टर, राशन सामग्री, पानी की उपलब्धता आदि की व्यवस्था कर ली गई है और अन्य मांगों को भी पूरा करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं | बहुत जल्द बाढ़ के उदगम स्थान व कारणों का सर्वे करवाने की कोशिश रहेगी ताकि भविष्य को देखते हुए उचित तैयारी व आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

बाढ़ (Flood)से ढाई करोड़ के करीब संपत्ति का नुकसान

एसडीएम उदयपुर केशव राम ने बताया कि लगभग ढाई करोड़ के करीब संपत्ति का नुकसान आँका गया है, नाले में आई बाढ़ के कारण चार सिंचाई कुहलेंक्षतिग्रस्त हुई और पशु औषधालय भवन को भी नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त दो सार्वजनिक शौचालय को भी नुकसान हुआ और प्राथमिक विद्यालय के भवन को भी बाढ़ से नुकसान हुआ है। अन्य सरकारी संपत्ति के नुकसान का भी डिटेल जायजा लिया जा रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News UpdateKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now