साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Lahaul Spiti News: लघु बचत के प्रति जागरूक करने के लिए बैठक का आयोजन

Lahaul Spiti News: लघु बचत के प्रति जागरूक करने के लिए बैठक का आयोजन
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

केलांग।
Lahaul Spiti News : जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में लघु बचत को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकर बोर्ड हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद करड़ खुद घाटी के दौरे पर आ रहे हैं। एसडीएम उदयपुर केशव राम कोली ने बताया कि लोगों में लघु बचत के प्रति जागरूक करने के मकसद से उदयपुर में वीरवार को बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह सुबह 11 बजे उदयपुर एसडीएम कार्यालय के मीटिंग हाल में आयोजित की जाएगी।

एनएसएसए बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद करड़ बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में जन प्रतिनिधि और लघु बचत से जुड़े एजेंट शामिल होंगे। बैठक में लघु बचत को बढ़ाबा देने के संदर्भ में चर्चा की जाएगी । केशव राम कोली ने कहा कि आज के दौर में लघु बचत का महत्व और बढ़ गया है, लघु बचत की आदत स्कूली स्तर पर बच्चों में शुरू करना जरुरी है लघु बचत के संदर्भ में उपाध्यक्ष प्रकाश चंद करड़ जनप्रतिनिधियों एवम् लघु बचत एजेंटो के साथ चर्चा करेंगे । एसडीएम केशव राम कोली ने घाटी के सभी जनप्रतिनिधियों से बैठक में शामिल होने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  स्पीति में प्रवेश करने वाले कामगारों को दिखाना होगा RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट : एडीएम लाहौलस्पीति

Join WhatsApp

Join Now