साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कुल्लू : आठ कमरों के दो मंजिला मकान में भड़की आग, लाखों का नुकसान

बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कुल्लू|
जिला कुल्‍लू में सर्दी के माैसम में आग लगने की बहुत ज्‍यादा घटनाएं सामने आती हैं। इसका कारण यहां लकड़ी के बनाए घरों में हर कमरे में तंदूर जलाए रखना। जरा सी लापरवाही होने पर लकड़ी के बने ये घर पलभर में आग की लपटों में घिर जाते हैं। ताज़ा मामला कुल्‍लू के आनी खंड के डिगेढ में का है। जहाँ देवी सिंह के आठ कमरों का दो मंजिला मकान जलकर नष्ट हो गया है। आग लगने से करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

जानकारी अनुसार शनिवार देर रात को आग की घटना पेश आई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्र हुए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लकड़ी से बने मकान में आग इतनी तेजी से फैली की देखते-देखते सारे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत यह रही कि इस दौरान मकान में कोई भी सदस्य नहीं था, जबकि आग लगने से मकान में रखा सारा सामान जल गया।

इसे भी पढ़ें:  सरकार का लक्ष्य- बच्चे के स्वस्थ जीवन का आधार, पोषण पर जागरूक हों परिवार

आग लगने की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। दमकल विभाग की टीम देर रात करीब दो बजे घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब जलकर राख हो चूका था| वहीँ रविवार को प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 15 हज़ार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। तहसीलदार आनी दलीप शर्मा ने बताया कि घटनास्थल का दौरा कर प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान की गई है।

Join WhatsApp

Join Now