Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Shrikhand Yatra 2024: श्रीखंड यात्रा में लंगर सेवा के लिए जा रहे सेवादार की मौत..!

Shrikhand Yatra 2024: श्रीखंड यात्रा में लंगर सेवा के लिए जा रहे सेवादार की मौत..!

कुल्लू |
Shrikhand Yatra 2024: कुल्लू जिला में श्रीखंड यात्रा में लंगर सेवा के लिए जा रहे एक सेवादार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिद्धार्थ शर्मा (31) रामपुर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार घायल अवस्था में सिद्धार्थ को बीती शाम को ही रामपुर के खनेरी अस्पताल से IGMC शिमला रेफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

सूचना के अनुसार, सिद्धार्थ श्रीखंड यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा के लिए घर से निकला था। सिद्धार्थ सहित समिति के दूसरे सदस्यक भी लंगर के लिए सामान लेकर जा रहे था। वीरवार दोपहर को सामान ले जाते हुए श्रीखंड की चढ़ाई चढ़ते वक्त बराहटी नाला के समीप सिदार्थ का पैर फिसलने के बह करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद घायल अवस्था में सिद्धार्थ को रेस्क्यू कर सिंहगाड बेस कैंप तक पहुंचाया गया। यहां से उसे निरमंड अस्पताल ले जाया गया। हालत खराब होने की वजह से डॉक्टरों ने पहले खनेरी अस्पताल भेजा, सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ तो शिमला IGMC रेफर किया गया। जहाँ उनकी मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

सिद्धार्थ शर्मा रामपुर बाजार में दुकान चलाता था। वह रामपुर की एक समिति का भी सदस्य है। यह समिति हर साल श्रीखंड यात्रा के दौरान लंगर सेवा करती है। सिद्धार्थ शर्मा अपने पीछे पांच साल की बेटी, गर्भवती पत्नी, माता-पिता और एक बहन को छोड़ गए हैं। परिजनों का घर पर रो रो कर बुरा हाल है।

Shrikhand Mahadev Yatra 2024 यात्रा के दौरान अब तक 5 श्रद्धालु गंवा चुके जान

श्रीखंड के रास्ते में यह इस वर्ष पांचवीं मौत है, जबकि इस वर्ष श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट द्वारा आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू होने के बाद यह पहली मौत हुई है। जबकि यात्रा शुरू होने से पहले ही चार व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samacharLatest Kullu NewsLatest Kullu News Today

Join WhatsApp

Join Now