Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Una News: चार माह के बच्चे को उठा ले गया बंदर, कुछ दूरी पर जाकर पटका

Una News: चार माह के बच्चे को उठा ले गया बंदर, कुछ दूरी पर जाकर पटका

Una News: ऊना जिला में चार माह के बच्चे को बंदर उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बंदर बच्चे को उठा कर ले गया और कुछ ही दूरी पर जाकर बजरी के ढेर पर पटक दिया। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती चताड़ा में वीरवार सुबह यह वाक्या पेश आया।

जानकारी के अनुसार इस घटना में बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही वन – विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच के आदेश दिए।

मिली जानकारी मुताबिक ऊना के नीलाघाट की ज्योति चार माह के बेटे शुभमन के साथ मायके चताड़ा गांव में गई थी। वीरवार सुबह ज्योति बेटे को गोदी में उठाकर घर के समीप जा रही थी तो एक बंदर आया और देखते ही देखते झपटी मारकर शुभमन को छीनकर ले गया। ज्योति ने मदद के लिए शोर मचाया और बंदर के पीछे भागी। अन्य लोग भी उसकी मदद के लिए आए और बंदर के चंगुल से बच्चे को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। बंदर ने अपने पीछे लोगों को आता देखकर कुछ ही दूरी पर जाकर बच्चे को बजरी के ढेर पर पटक दिया। इस घटना के दौरान बच्चे के शरीर पर बंदर द्वारा काटने से जख्म भी हो गए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुशील राणा, वन मंडल अधिकारी ऊना ने बताया कि 6 गांव में बढ़ रही बंदरों की संख्या पर विभाग चिंतित है और इनकी संख्या पर काबू पाने के लिए जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा।

बता दें कि चताड़ा गांव में बच्चे को बंदर द्वारा उठाए जाने की यह पहली घटना है। इससे पहले भी गांववासी बंदरों के हमलों में घायल हो चुके हैं। गांववासियों ने जिला प्रशासन व वन विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की कई बार मांग उठाई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Today una newsUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news Todayuna news UpdateUna samachar

Join WhatsApp

Join Now