साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Job In Kullu: ट्रेनी ऑपरेटर के 200 रिक्त पदों की भर्ती

Jobs in Hamirpur, Jobs in Una: सिस इंडिया में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के भरे जाएंगे 100 पद Jobs in kullu
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Job In Kullu: जिला रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मेसर्स मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (टेक्नोसिन ट्रेनिंग सर्विसेज) गुड़गांव, हरियाणा द्वारा पुरूष उम्मीदवारों के लिए ट्रेनी ऑपरेटर के 200 रिक्त पदों की भर्ती के लिए इस कार्यालय को मांग अधिसूचित की गई है।

उक्त भर्ती हेतु कैंपस साक्षात्कार उप रोजगार कार्यालय बन्जार और उप-रोजगार कार्यालय, आनी आयोजित करवाए जाएंगे। रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता दसवीं पास 50 प्रतिशत अंको के साथ उतीर्ण तथा आयु 18 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान 16,500 मासिक होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल गुड़गांव और मानेसर, हरियाणा है।

योग्य पुरूष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित सुबह 10ः30 बजे दिनांक 15 जुलाई 2024 को उप रोजगार कार्यालय बन्जार तथा 16 जुलाई 2024 सुबह 10ः30 बजे उप-रोजगार कार्यालय आनी हि.प्र. मे पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।

उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो यदि पंजीकृत नहीं हैं तो ऑनलाइन आवेदन करें । इच्छुक तथा योग्य उम्मीवारों से अनुरोध है कि वह ऑनलाइन पंजीकरण तथा इंटरव्यू हेतु आवेदन के लिए www.eemis.hp.nic.in पोर्टल पर जाएं। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902-222522 पर सम्पर्क करें।

इसे भी पढ़ें:  जुड़वां बच्चों के लिए फरिश्ता बने जोनल हॉस्पिटल में तैनात सुरक्षा कर्मी प्रताप सिंह

Join WhatsApp

Join Now