साइड स्क्रोल मेनू

Kullu Crime: शादी से मना करने पर सिरफिरे आशिक ने फूंका था लड़की का घर, कोर्ट ने 3 दिन के रिमांड पर भेजा

Kullu Crime News Today: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शादी का रिश्ता ठुकराने पर एक सनकी युवक ने लड़की के घर में आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी युवक पंकज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
Kullu Crime: शादी से मना करने पर सिरफिरे आशिक ने फूंका था लड़की का घर, कोर्ट ने 3 दिन के रिमांड पर भेजा
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Kullu Crime News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शादी से मना करने पर लड़की के घर को जलाने वाले सिरफिरे आशिक को कोर्ट ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। यह बेहद चौंकाने वाली घटना उपतहसील नित्थर की कुठेड़ पंचायत के कटाहर गांव में हुई।

आरोपी युवक पंकज शर्मा नाम का है। वह काफी समय से लड़की से शादी के लिए दबाव बना रहा था। जब लड़की और उसके परिवार ने उसका प्रस्ताव साफ मना कर दिया, तो उसने गुस्से में आकर घर को आग के हवाले कर दिया।

बता दें कि बीते दिनों रात करीब दस बजे जब पीड़ित परिवार खाना खाकर सो चुका था। लगभग आधे घंटे बाद घर के बाहर से आग की लपटें उठने लगीं। पास में रहने वाली एक महिला ने यह देखकर तुरंत शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोग जागे और किसी तरह बाहर निकल आए।

गनीमत रही कि पड़ोसियों की सतर्कता और मदद से सभी सदस्यों की जान बच गई। ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का काफी सामान जलकर खाक हो चुका था। आरोपी युवक ने आग लगाने के बाद अपनी कार में बैठकर मौके से फरार होने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें:  शैंशर के ग़रीब परिवार के घर में भूस्खलन से लाखों की क्षति; पूरे परिवार ने घर से बाहर निकलकर बचाई जान

सूचना मिलते ही पुलिस चौकी लूहरी की टीम सक्रिय हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को लूहरी चौक के पास से उसके वाहन के साथ ही पकड़ लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले ही पंकज ने फोन पर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी थी।

रविवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की कार भी अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल ने कहा कि मामले की गहन जांच चल रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घर को हुए नुकसान की भरपाई भी आरोपी से करवाई जा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now