साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

मंडी के सात मील में फिर पहाड़ दरकने से मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित

मंडी के सात मील में फिर पहाड़ दरकने से मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मंडी|
हिमाचल प्रदेश में बारिश से हालात बिगड़ने के साथ-साथ पहाड़ों के दरकने का सिलसिला अभी भी जारी है। प्रदेश के मंडी जिले के सात मील में दोबारा पहाड़ दरक गया है। इसके कारण मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। मलबे की चपेट में आने से कई वाहन बाल बाल बचे।
बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार दिन पहले ही वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ था।

वहीँ एक बार फिर मार्ग बाधित होने से दोनों ओर हजारों वाहन फंस गए हैं। कुल्लू मनाली का संपर्क एक बार फिर मंडी जिला से कट गया है। वैकल्पिक मार्ग कमांद कटौला शालगी के पास भूस्खलन से बाधित है। लोक निर्माण विभाग ने बंद मार्गों को बहाल करने के लिए मशीनरी लगा दी है। सात मील में मार्ग को बहाल करने में समय लगेगा। मौसम प्रतिकूल होने की वजह से यहां मलबा हटाने में दिक्कत आ रही है। पहाड़ से लगातार भूस्खलन हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  टीम सहभागिता अब पूरे हिमाचल में करेगी सामाजिक कार्य:- गुरुदेव सिंह राणा

Join WhatsApp

Join Now