टीम सहभागिता अब पूरे हिमाचल में करेगी सामाजिक कार्य:- गुरुदेव सिंह राणा

मंडी।
लगभग साढ़े तीन साल तक जिला प्रशासन व जिला पुलिस प्रशासन कुल्लू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के बाद अब टीम सहभागिता को आधिकारिक तौर पर “हिमाचल प्रदेश सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 2006” के तहत एक सोसायटी ( एन.जी.ओ.) के रूप में पंजीकृत कर दिया गया है।

बता दें कि सहभागिता को 28 फरवरी 2018 को श्रीमती शालिनी अग्निहोत्री (आईपीएस) तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कुल्लू द्वारा एक प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था। शुरुआत में सहभागिता प्रोजेक्ट को कुल्लू पुलिस, रोवर्स एवम रेंजर्स इकाई, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू, नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा चलाया गया था।

जिला मंडी में 15 दिसंबर 2020 को शालिनी अग्निहोत्री (IPS), SP मंडी एवम् आशीष शर्मा (HPS) ASP मंडी तथा रजत बरनवाल जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र मंडी की अध्यक्षता में नेहरू युवा केंद्र मंडी के स्वयंसेवीयों, रोवर्स एवम रेंजर्स इकाई मंडी, महिला व युवा मंडल के सदस्यों द्वारा सहभागिता भाग मंडी के नाम से टीम सहभागिता की शुरुआत की थी। सहभागिता भाग मंडी के संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया था। जिसमें जिला समन्वयक गुरुदेव सिंह राणा, अतिरिक्त जिला समन्वयक किशोरी लाल और सचिव गरिमा, मीडिया प्रभारी सुशांत और योगेश को सर्वसम्मति से चुना गया था। इसके साथ विकासखंडो के समन्वयको का चयन भी किया गया था। और उन्हें सहभागिता भाग मंडी का खंड स्तर पर कार्यभार सौंपा गया था।

दिसंबर 2020 से सहभागिता भाग मंडी मुख्य रूप से कम उम्र में लड़कियों का विवाह पर रोक व जागरूक करना, मानव तस्करी, नशा मुक्त भारत अभियान, सड़क सुरक्षा जैसी सामाजिक समस्याओं पर कार्य कर रही है। वर्तमान समय में जिला मंडी में 150 से अधिक स्वयंसेवी सहभागिता भाग मंडी के साथ कार्य कर रहे हैं। जिला मंडी में 1 वर्ष के अंतराल में सड़क सुरक्षा, कोविड-19 जागरूकता शिविर, नशा जागरूकता अभियान आदि में 100 से अधिक कार्यक्रम करवा चुके हैं।

मंडी में सहभागिता सलाहकार व जिला समन्वयक सहभागिता भाग मंडी गुरदेव सिंह राणा ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि टीम सहभागिता का राज्य स्तरीय अधिवेशन गत माह आयोजित होना था परंतु कोरोना महामारी के चलते हो नहीं पाया इसीलिए ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया था जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर लाल सिंह सहभागिता फाउंडर व उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र हिमाचल द्वारा की गई थी जिसमें सहभागिता की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से बीजू को राज्य अध्यक्ष पद पर चुना गया। हेमराज सिंघानिया को उपाध्यक्ष और अंकिता को सचिव, अंजलि को संयुक्त सचिव, तेज सिंह को कोषाध्यक्ष, भूपेंद्र व किशोरी लाल को मीडिया प्रभारी, अमन भारती व बलवीर को सदस्यता समन्वयक चुना गया। और साथ ही हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से टीम सहभागिता के साधारण सदस्य भी चुने गए। टीम सहभागिता हिमाचल में सड़क सुरक्षा, युवाओं को नशा छोड़ खेल की तरह प्रेरित करना, गरीब लोगों की सहायता करना, युवाओं के मानसिक विकास के लिए गतिविधियां, दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य, किसानों की सहायता, मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन, कला व संस्कृति और शिक्षा इत्यादि विषयों पर कार्य करेगी और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन का सहयोग करेगी।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

IMU CET Exam Date 2024 : यहाँ से देखें IMU CET की परीक्षा का पूरा शेड्यूल!

IMU CET Exam Date 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने...

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

अनिल शर्मा | धर्मशाला IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला...

विनिंग कंबिनेशन के साथ ही जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगें Punjab Kings

अनिल शर्मा | Punjab Kings: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने...

More Articles

Mandi News: चलते-चलते खुल गया HRTC बस का टायरों का हिस्सा

मंडी | Mandi News: जिला मंडी में एचआरटीसी की सेमी डिलक्स बस का चलते-चलते पिछले टायरों का पूरा हिस्सा ही खुल गया। टायरों का हिस्सा...

NGT News: एनजीटी के आदेश उपरांत किरतपुर-सुंदरनगर फोरलेन किनारे पहाड़ियों में अवैध खनन की जांच शुरू

सुंदरनगर | NGT News: गत वर्ष किरतपुर-सुंदरनगर फोरलेन से सटे पहाड़ों से छेड़खानी कर अवैध व अवैज्ञानिक तरीके से खनन पर रोक लगाने हेतु अगस्त...

सुन्दरनगर की उपतहसील निहरी के रिम्पू चौहान बने सेना में लेफ्टिनेंट,

विजय शर्मा | सुन्दरनगर सुन्दरनगर के निहरी उपतहसील के बंदली गाँव का युवक रिम्पू चौहान को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिली...

Mandi News: बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं के सोने के गहनें व कीमती सामान रहस्यमय तरीके से चोरी करने वाले चढ़े पुलिस के...

मंडी | Mandi News: सुंदरनगर शहर में पिछले कुछ दिनो से बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं के गहनें व कीमती सामान रहस्यमय तरीके से...

PM Surya Ghar Free Electricity Scheme: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए डाक विभाग में पंजीकरण करवाएं लाभार्थी

मंडी | 29 फरवरी PM Surya Ghar Free Electricity Scheme: जनमानस के सतत विकास तथा बेहतर स्वरोजगार प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Mandi News: नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड नम्बर चार के पार्षद की सदस्यता बरकार, कोर्ट ने सुनाया फैसला

सुंदरनगर| Mandi News: प्रदेश की सबसे बड़ी नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड नम्बर -4 के पार्षद की सदस्यता एसडीएम कोर्ट के फैसले के बाद बरकार...

Mandi News: सुन्दरनगर से डेहर निजी बसें नहीं चल रही अपने रूट पर, लोंगो की शिकायत पर विभाग ने किया 12 हजार का चालान

विजय शर्मा | सुन्दर नगर Mandi News: सुन्दरनगर से डेहर बाया कांगू निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी के चलने से स्थानीय लोंगो का गुस्सा...

Himachal Politics: पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के समर्थन में ब्लॉक व जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

मंडी | Himachal Politics: पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के समर्थन में ब्लॉक व जिला स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है। शुक्रवार...

Mandi News: सुक्खू के करीबी के खिलाफ फूटा प्रकाश चौधरी का फूटा गुस्सा, लगाए गंभीर आरोप

मंडी | Mandi News: कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने के बाद पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने सीएम सुक्खू के...