साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

मंडी: गोशाला में मिले महिला और बच्चे के क्षत-विक्षत शव

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मंडी।
मंडी शहर के पांच किमी दूर स्कोर के बुलाला के पास गोशाला में क्षत-विक्षत हालत में महिला और बच्चे के शव मिलने से सनसनी फेल गई। जानकारी के अनुसार इस घटना की जानकारी तब लोगों को हुई जब शनिवार देर शाम कुछ लोग वहां से गुजरे तो उन्हें दुर्गंध आई। जब गोशाला में जाकर अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। बुरी तरह से गल चुका महिला का शव गोशाला के नीचे पड़ा था और साथ ही बच्चे का आधा शरीर उससे दूर पड़ा था।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है। रविवार को नेरचौक मेडिकल कालेज में शवों का पोस्टमार्टम होगा। घटना की पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

पुलिस के अनुसार शव करीब 25 दिन पुराने हैं। मृतक महिला की आयु 25 से 30 साल लग रही है। वहीं, बच्चा करीब एक साल का है। जिसके शव को जानवरों ने नोच खाया है। एक हिस्सा गोशाला में मिला है और दूसरा उससे कुछ दूरी पर।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: चैलचौक-देवीदहड़ सड़क पर दर्दनाक हादसा , 2 लोगों की मौत 20 घायल

जहां शव मिले हैं, वहां आसपास कोई आबादी भी नहीं है। गोशाला का भी अरसे से इस्तेमाल नहीं हुआ है। उस रास्ते से बड़ा कम लोगों का आना-जाना होता है। दोनों की मौत कैसे हुई? क्या दोनों को मारकर कोई वहां छोड़ गया है? पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। महिला और बच्चे की पहचान अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

एसपी ने कहा कि पुलिस मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई होगी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक महिला कुल्लू जिले की है और वह स्कोर में साथ किसी व्यक्ति के पास रह रही थी। मरने वाले दोनों मां बेटा हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Join WhatsApp

Join Now