साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

मंडी में निजी होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, दो युवतियों को किया रेस्क्यू

Sex Racket Busted, Sex Racket News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
मंडी जिले के नेरचौक में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार बल्ह थाना के तहत नेरचौक में एक निजी होटल में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापा मारा और देह व्यापार का पर्दाफाश किया।

मिली जानकारी मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी की होटल में अवैध देह व्यापर की जानकारी मिली थी जिस पर पुलिस थाना बल्ह की टीम ने कार्रवाई करते हुए अपने एक पुलिस कर्मी को ग्राहक बना कर होटल कर्मचारी के पास भेजा| होटल पहुँचने पर पर पुलिस कर्मचारी ने झूठा ग्राहक बनकर लड़की उपलब्ध करवाने की को कहा तो होटल कर्मचारी द्बारा 2500 रुपए में लड़की उपलब्ध करवाने की बात कही गई|

पैसों का लेनदेन होने के बाद जैसे ही लड़कियों को लाया गया पुलिस ने रेड डालकर होटल मालिक और उसके कर्मचारी को गिरफ्तार किया| पुलिस ने होटल से दो युवतियों को रेस्क्यू किया है। इसके अलावा मौके से कुछ रुपये भी बरामद हुए हैं। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  तनुजा केस में ग्रामीणों ने आत्महत्या नहीं हत्या का मामला दर्ज करने की उठाई मांग

Join WhatsApp

Join Now