साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सनराइज बॉक्सिंग अकैडमी सुन्दरनगर के बच्चों ने जीते चार गोल्ड व एक रजत पदक

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

विजय शर्मा। सुंदरनगर।
सुंदरनगर के जड़ोल गांव में स्थित सनराइज बॉक्सिंग एकेडमी के होनहार बच्चों ने एक बार फिर से बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड व रजत पदक जीतकर अपने एकेडमी सहित सुंदरनगर का नाम रोशन किया है। सोलन के परमाणु में चल रही डीएवी स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सनराइज बॉक्सिंग अकैडमी सुंदरनगर के बच्चों ने चार गोल्ड एक सिल्वर मेडल जीतकर एकेडमी का नाम रोशन किया है। एकेडमी के कोच सूरज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि धनोटू गांव के अरनव वर्मा ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया है तथा केरन गांव के ईशान ठाकुर ने 91 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, सलाह गांव के सूर्यांश चंदेल ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, पुंघ गांव के राघव ने 91 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक तथा डोहड़वाँ गांव से आर्यन राघवा ने 91 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इनमें से 4 बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है जो कि मुंबई में होगी।

इसे भी पढ़ें:  दुर्गापूजा में विसर्जन की गई भगवती दुर्गा की मूर्ति का अपमान नहीं सहेगा विश्व हिन्दू परिषद:- जिलाध्यक्ष

वही बच्चों ने अपनी जीत का सारा श्रेय अपने कोच सूरज ठाकुर, मीनाक्षी ,गीतानंद , वरुण गौतम तथा अपने स्कूल स्टाफ को दिया है। सनराइज बॉक्सिंग अकैडमी के चेयरमैन राजा ठाकुर ने इस उपलब्धि पर सभी बच्चों एवं उनके कोच व माता-पिता को बधाई देते हुए कहा है कि इन बच्चों ने एकेडमी के साथ-साथ अपने स्कूल तथा सुंदरनगर का नाम भी रोशन किया है व भविष्य में इन बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई मदद की जरूरत होगी तो राजा ठाकुर हर समय उनके साथ खड़े होंगे।

Join WhatsApp

Join Now