साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सुन्दरनगर में लड़की से दुराचार मेडिकल रिपोर्ट में निकली गर्भवती, मामला दर्ज आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Crime News Professor Molested Student Shimla Punjabi Model Rape Case Police went to Punjab to arrest the accused नाबालिग से सामूहिक दुराचार Hamirpur News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

विजय शर्मा। सुंदरनगर

मंडी जिला के पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत एक युवती के साथ उसके रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस कृत्य का पता तब
चला जब मेडिकल जांच में युवती गर्भवती पाई गई। परिजनों द्वारा मामले की सूचना पुलिस थाना में दी गई, जिस पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस से शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी जिला के जोगिंदरनगर क्षेत्र की एक महिला अपनी बेटी संग सुंदरनगर के भोजपूर में किराए के मकान में रहती है। इस दौरान शिकायतकर्ता युवती के साथ उसके ही रिश्तेदार राकेश कुमार ने कई बार जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाए गए। इस कारण वह गर्भवती हो गई है। इसके अलावा आरोपी ने उसे इस बात को किसी को भी बताने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी है।

इस पर पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड नम्बर चार के पार्षद की सदस्यता बरकार, कोर्ट ने सुनाया फैसला

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने
कहा कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है और दोषी खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पीड़ित युवती का मेडिकल करवा दिया गया है और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है,

Join WhatsApp

Join Now