साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सुन्दरनगर: सलापड़ पंचायत में पिछले एक महीने से पीने के पानी की किल्लत

सुन्दरनगर: सलापड़ पंचायत में पिछले एक महीने से पीने के पानी की किल्लत
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

विजय शर्मा | सुन्दरनगर
सुन्दरनगर उपमंडल की सलापड़ पंचायत में पिछले एक माह से पीने के पानी की किल्ल्त चल रही है। जिससे जल शक्ति विभाग के प्रति लोंगो में रोष पनप रहा है। लोगों ने विभाग से आग्रह किया है कि जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए। हालांकि युवक मंडल सलापड़ ने अपने धन बल पर लोंगो को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहा है। युवक मंडल लोंगो को टैंकर से घर द्वार पानी उपलब्ध करवा रहा हैपब

बता दें कि युवक मंडल सल्लापड़ ऐसे अनेक पुनीत कार्य अपनी पंचायत व इसके आसपास के क्षेत्रों में करवाता है। वहीं स्थानीय लोंगो ने भी युवक मंडल का धन्यवाद किया है। लेकिन कुछ राजनितिक लोंगो को मंडल का कार्य पसंद नहीं होने के कारण इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासन में कर रहे है।

इस बारे में युवक मंडल के प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि युवक मंडल इस पुनीत कार्य में लगा है, और लोंगो को पिछले एक महीने से घर-घर जाकर टैंकर के माध्यम से स्वच्छ जल उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस समस्या का समाधान करे, और लोंगो को जल्द पिने का पानी उपलब्ध करवाए।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: बिंद्रावणी में ओवर टेक विवाद में डूबे एक व्यक्ति का शव ब्यास नदी से मिला मिला, दूसरा लापता

Join WhatsApp

Join Now