Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: सरकाघाट में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक, संगठन को मजबूत करने और नशे की रोकथाम पर जोर

Published on: 21 June 2025
Mandi News: सरकाघाट में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक, संगठन को मजबूत करने और नशे की रोकथाम पर जोर

Mandi News: सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सरकाघाट क्षेत्र के युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और युवतियों ने हिस्सा लिया। बैठक में युवा कांग्रेस को मजबूत करने, सरकाघाट कांग्रेस और युवा कांग्रेस के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने, तथा क्षेत्र की समस्याओं और युवाओं की मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए रणनीति पर चर्चा हुई।

आगामी पंचायती राज चुनाव में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और प्रधान, उप-प्रधान, बीडीसी, जिला परिषद जैसे पदों पर उनकी उम्मीदवारी को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही, क्षेत्र में बढ़ते नशे की समस्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने और युवाओं को इसके प्रति संवेदनशील बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री, सह-प्रभारी गौरव शर्मा और जावेद खान, जिला अध्यक्ष निखिल ठाकुर, महासचिव मनोज कुमार, पूर्व युवा अध्यक्ष अखिल गुप्ता, जिला महासचिव डी.एल. राव, सरकाघाट ब्लॉक अध्यक्ष अतुल राठौर, मंडल अध्यक्ष साहिल, तरुण भारद्वाज, हितेश सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal NewsHimachal News in Hindihp newsHP News in HindiMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now