Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: गोशाला में दिल दहला देने वाली वारदात, अज्ञात लोगों ने गाय का गला घोंटकर की हत्या

Published on: 4 February 2025
Mandi News: गोशाला में दिल दहला देने वाली वारदात, अज्ञात लोगों ने गाय का गला घोंटकर की हत्या

विजय शर्मा | सुंदरनगर
Mandi News: मंडी जिले की भौर पंचायत के हलेल गांव में सोमवार रात एक हृदयविदारक घटना घटी। अज्ञात लोगों ने एक गोशाला में घुसकर वहां बंधी गाय के पांव बांध दिए और उसका गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब मिली जब गोशाला मालिक रामकृष्ण का बेटा मवेशी को देखने पहुंचा। उसने गाय को जमीन पर पड़ा पाया, उसके मुंह से झाग निकल रहा था और गले पर रस्सी के निशान थे।

परिवार और ग्रामीणों को जब इसका पता चला तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) साक्षी वर्मा और डीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, गाय को रात 8 बजे गोशाला में बांधा गया था, लेकिन देर रात अज्ञात हमलावरों ने इस नृशंस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस थाना धनोटू में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है, वे अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

Himachal News in HindiHimachal News TodayHP Himachal NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now