साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

चॉपर क्रैश: CDS जनरल बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका सहित 13 का निधन

चॉपर क्रैश: CDS जनरल बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका सहित 13 का निधन
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच आज दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का निधन हो गया। भारतीय वायु सेना ने ट्विटर पर जनरल बिपिन रावत व उनके पत्नी की मौत की पुष्टि की है। बिपिन रावत ने आज दिल्ली से सुलूर के लिए उड़ान भरी थी।

जनरल रावत भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ थे, यह पद 2019 में बनाया गया था। बिपिन रावत की मौत से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गज हस्तियों ने रावत की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें:  कानून मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान, कहा- कोई किसी को वॉर्निंग नहीं दे सकता, जनता देश की मालिक

Join WhatsApp

Join Now