साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

डब्ल्यूएचओ ने कोवैक्सीन की सप्लाई पर लगाई रोक, दी ये वजह

covaccine
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत बायोटेक के कोविड टीके कोवैक्सीन की सप्लाई पर रोक लगा दी है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार उसने कंपनी को वैक्सीन की सुविधाओं को अपग्रेड करने और निरीक्षण में पाई गई कुछ मामूली कमियों को दूर करने को कहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शनिवार को कहा कि उसने भारत के भारत बायोटेक द्वारा निर्मित COVID-19 वैक्सीन कोवैक्सीन की संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के माध्यम से आपूर्ति को निलंबित कर दिया है, ताकि निर्माता सुविधाओं को अपग्रेड करने और निरीक्षण में पाई गई खामियां दूर कर सके।

डब्ल्यूएचओ ने बयान के अनुसार वैक्सीन प्राप्त करने वाले देशों से उचित कार्रवाई करने के लिए कहा, लेकिन यह नहीं बताया कि कैसी कार्रवाई की जाएगी। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि टीका प्रभावी है और कोई इसकी सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है, लेकिन निलंबन के परिणामस्वरूप कोवैक्सिन की आपूर्ति बाधित होगी। ये निलंबन 14 से 22 मार्च तक डब्ल्यूएचओ पोस्ट इमरजेंसी यूज लिस्टिंग (ईयूएल) निरीक्षण के परिणामों के जवाब में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  देश में 24 घंटों में कोरोना के 10,542 नए मामले सामने आए

हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने आज एक बयान में कहा कि “कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सिन की प्रभावकारिता और सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है”। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत बायोटेक ने बयान में कहा, “कोवैक्सिन लगवाने वाले लाखों लोगों के लिए जारी किए गए वैक्सीन प्रमाण पत्र अभी भी मान्य हैं क्योंकि वैक्सीन की प्रभावकारिता और सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

Join WhatsApp

Join Now