साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

भारतीय युवक का शव मिला, ऐसे हुई शिनाख्त

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप से मौतों का आंकड़ा 24 हजार के पार पहुंच गया है। जबकि 78 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। इसी बीच तुर्की में एक भारतीय का शव मिला है। उसकी शिनाख्त विजय कुमार, उम्र 35 साल के रुप में हुई है। वह उत्तराखंड का रहने वाला था। इसकी जानकारी भारतीय दूतावास ने ट्वीट के जरिए दी है।

जानकारी के अनुसार, विजय के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। वह 23 जनवरी को तुर्की गया था। उनका शव मालत्या शहर में एक 24 मंजिला होटल के मलबे में दबा मिला। विजय ने अपने बाएं हाथ में एक टैटू बनवाया था। उसी टैटू से परिवार वालों ने शिनाख्त की है। विजय टेक्निशियन थे।

कंपनी की तरफ से विजिट पर गए थे विजय

उत्तराखंड में विजय का घर पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन तहसील में है। विजय की पत्नी गांव में ही रहती हैं। विजय बेंगलुरु में रहते थे। वे बेंगलुरु की एक ऑक्सीप्लांट नाम की प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहे थे। वे अपनी कंपनी की तरफ से तुर्की विजिट पर गए थे। फरवरी महीने के अंत में वे लौटने वाले थे। विजय की आखिरी बार बीते रविवार को अपने भाई अरुण से बात हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  Politics: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने DFC अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

इस्तांबुल में रहते हैं सबसे ज्यादा भारतीय

भारतीय दूतावास के एक अधिकारी के मुताबिक, तुर्की में करीब तीन हजार भारतीय रहते हैं। जो अलग-अलग जगहों पर बसे हुए हैं। लेकिन इस्तांबुल और अंकारा में भारतीयों की संख्या ज्यादा है। 18 सौ के आसपास लोग इस्तांबुल और उसके इर्द-गिर्द रहते हैं। वहीं 250 लोग अंकारा में रहते हैं।

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा के अनुसार, भूकंप में विजय कुमार लापता थे। उनका शव मिल गया है। अन्य 10 और लोग भी फंसे हुए थे। उन्हें सुरक्षित कर लिया गया है। अब तक 75 भारतीयों ने दूतावास फोन कर मदद मांगी है।

यह भी पढ़ें: Turkey Syria Earthquakes: तुर्किये-सीरिया भूकंप की 5 चमत्कारिक कहानियां, किसी ने 17 तो किसी ने 7 घंटे तक मौत को दी मात



[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now