Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Amit Shah on UCC: गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

UCC in NDA States: गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में 2029 से पहले 21 एनडीए शासित राज्यों में UCC लागू करने का बड़ा दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, अनुच्छेद 370 और देश की आर्थिक प्रगति पर भी बात रखी।
Amit Shah on UCC: गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

Amit Shah on UCC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान देश की आंतरिक सुरक्षा, आर्थिक विकास और प्रशासनिक सुधारों को लेकर कई अहम जानकारियां दीं। उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वर्ष 2029 के अगले लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की अगुवाई वाले सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता को पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।

गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि पार्टी पहले ही देश के कई राज्यों में यूसीसी बिल को सफलतापूर्वक लागू कर चुकी है और अब इसे अन्य एनडीए शासित राज्यों में विस्तार देने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। मुंबई में आयोजित 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड्स समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने देश के समक्ष मौजूद तीन बड़ी आंतरिक चुनौतियों के समाधान का उल्लेख किया।

इसे भी पढ़ें:  ICICI CEO चंदा कोचर, उनके दीपक कोचर न्यायिक हिरासत से रिहा

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने, नक्सलवाद पर कड़ा नियंत्रण स्थापित करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के स्थायी समाधान से देश को तीन बड़े संकटों से मुक्ति मिली है। इन निर्णायक कदमों के कारण देश के भीतर सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और विकास कार्यों को नई गति प्राप्त हुई है।

राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि भारत ने आतंकी हमलों के खिलाफ करारा जवाब देने की नीति अपनाकर वैश्विक स्तर पर अपनी सैन्य और राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे ऐतिहासिक ऑपरेशनों के माध्यम से सरकार ने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस  की नीति स्थापित की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपनाई गई इस रक्षा नीति के कारण अब कोई भी दुश्मन देश भारत पर हमला करने की हिमाकत करने से पहले दो बार सोचने पर मजबूर होगा।

इसे भी पढ़ें:  गृहमंत्री शाह उत्तराखंड के दौरे पर

गृह मंत्री ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने उन ऐतिहासिक कार्यों को पूरा किया है, जिनके बारे में दशकों तक बात करने का भी साहस लोग नहीं जुटा पाते थे। उन्होंने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का विकास, केदारनाथ धाम का कायाकल्प और उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण जैसे प्रमुख सांस्कृतिक पहलों को देश के आत्मगौरव की पुनर्स्थापना से जोड़ा।

आर्थिक मोर्चे पर देश की उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए अमित शाह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक स्थिति में व्यापक बदलाव आए हैं। भारत आज विश्व की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में मजबूती से शामिल हो चुका है। सरकार की बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर नीतियों, पीएलआई  योजनाओं और निर्यात को बढ़ावा देने वाले फैसलों के कारण भारतीय निर्यात लगातार अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट पुहंचा पवन खेड़ा की गिरफ्तारी का मामला, सुनवाई शुरू

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की जीडीपी विकास दर दर्ज कर भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी बना हुआ है। गृह मंत्री ने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के संकल्प के साथ भारत 15 अगस्त 2047 तक हर क्षेत्र में दुनिया का नंबर एक देश बनने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है।

Amit ShahIndian EconomyNational SecurityNDA GovernmentUniform Civil Code

Join WhatsApp

Join Now