साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी को अस्पताल से मिली छुट्टी

बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी को अस्पताल से मिली छुट्टी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को बृहस्पतिवार शाम अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। 96 वर्षीय आडवाणी को बुधवार को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले भी उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया था। उन्हें एम्स में एक रात रखने के बाद छुट्टी दे दी गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आडवाणी को आज करीब पांच बजे अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। बता दें कि बुधवार रात अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद उनकी (आडवाणी की) हालत स्थिर बनी रही। पूर्व उप प्रधानमंत्री को बुधवार रात करीब नौ बजे अपोलो अस्पताल लाया गया था। उनके साथ उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी थीं।

जानिए कौन हैं लाल कृष्ण आडवाणी?

लाल कृष्ण आडवाणी बीजेपी के सबसे सीनियर नेता हैं। वह भारत रत्न से सम्मानित हो चुके हैं। आडवाणी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे। उनका संसदीय करियर 30 साल से ज्यादा समय तक रहा। अब वे सक्रिय राजनीति से दूर हैं। आडवाणी ने 1975 में जनता पार्टी सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री, 1998 और 1999 में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री और 2002 में उप प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने राम जन्मभूमि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें:  Weather Update: अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में गंभीर लू का खतरा, बढ़ेगी गर्मी

Join WhatsApp

Join Now