साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा चुनाव में दाव पर लगे हैं ये रिश्ते ..!

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा चुनाव में दाव पर लगे हैं ये रिश्ते ..!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) में 5 अक्टूबर को वोटिंग होने वाली है। बीजेपी और कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, जन नायक जनता पार्टी चुनावी मैदान में डटी हुई है। यहाँ मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में ही दिख रहा है। फिर भी इनकी हार-जीत में जेजेपी-एएसपी, इनेलो-बसपा गठबंधनों के साथ आप और निर्दलीय उम्मीदवार अहम भूमिका निभाएंगे।

जहाँ 10 साल सरकार चाल्ने के बाद भाजपा के लिए हरियाणा चुनाव साख बचाने का सवाल है। अगर वो हार गई तो देश में ये मैसेज चला जाएगा कि भाजपा का स्वर्णिम युग अब ढलान पर है। इसके अलावा आगे आने वाले चुनावों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हो जाएगा। इससे भी बढ़कर देश पर इसका असर पड़ेगा. केंद्र सरकार कमजोर हो जाएगी और बड़े फैसले लेने से बचेगी

उधर, कांग्रेस लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद से काफी जोश में है। हरियाणा को तो वो जीता हुआ मानकर चल रही है। हरियाणा में हार या जीत ही कांग्रेस की प्रतिष्ठा को तय करेगा। जहाँ कांग्रेस भाजपा आप और अन्य दलों ने चुनावी मैदान में कूदकर इस चुनाव को रोचक बना दिया है। वहीँ इस बार सत्ता की इस लड़ाई में खिलाड़ियों के साथ-साथ कई परिवारों के सदस्य भी आमने-सामने होने से और भी रोमाचक बना दिया है। इस बार के चुनाव में दादा-पोते, चाचा-भतीजे, भाई-बहन में मुकाबला देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  केंद्र सरकार के बजट पर TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का तंज

Haryana Assembly Election 2024: दादा-पोते में मुकाबला 

सबसे दिलचस्प मुकाबला सिरसा जिले की रानियां विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है। रानियां में 2019 में रणजीत सिंह चौटाला निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीते थे। उन्होंने बीजेपी को समर्थन दिया था। वो बीजेपी सरकार में पांच साल तक बिजली व जेल जैसे विभागों के मंत्री रहे। रानियां में इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने अपने वरिष्ठ नेता अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला को उम्मीदवार बनाया है। अर्जुन का यह पहला चुनाव है। वो पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पोते हैं। रणजीत चौटाला रिश्ते में अर्जुन के दादा लगते हैं। वो ओमप्रकाश चौटाला के छोटे भाई हैं।

Haryana Assembly Election 2024: चाचा-भतीजे में चुनावी जंग 

इस चुनाव में सबसे रोचक मुकाबला पंजाब से लगती डबवाली सीट पर हुआ। यहां चौटाला परिवार के दो सदस्य आदित्य देवीलाल चौटाला और दिग्विजय चौटाला आमने-सामने है। ये दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते हैं। देवीलाल की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल से निकलकर बनी जन नायक जनता पार्टी (जजपा) ने डबवाली सीट पर अपने प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला को मैदान में उतारा।

इसे भी पढ़ें:  ‘जरूरत पड़ी तो PM आवास पर दूंगी धरना…’, बंगाल की CM ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, केंद्र पर लगाया भेदभाव का आरोप

Haryana Assembly Election 2024: भाई-बहन का रण 

भिवानी जिले की तोशाम विधानसभा सीट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस ने बंसीलाल के पोते और रणबीर महेंद्रा के बेटे अनिरुद्ध चौधरी को टिकट दिया है। तोशाम में दोनों बंसीलाल की राजनीतिक विरासत हासिल करने की लड़ाई में हैं।

Join WhatsApp

Join Now