Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Onion Price Hike: प्‍याज की बढ़ती कीमतों से राहत देने के ल‍िए सरकार ने उठाया यह कदम.!

Onion Price Hike: प्‍याज की बढ़ती कीमतों से राहत देने के ल‍िए सरकार ने उठाया यह कदम.!

Onion Price Update: भारत में आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों में गिरावट की उम्मीद है। अगर आप भी प्याज की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है।

हाल ही में, सरकार ने प्याज पर से निर्यात शुल्क हटा दिया है, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में प्याज की खुदरा कीमत 70 से 80 रुपये प्रति किलो तक पहुँच गई है।

महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार ने थोक बाजार में ‘बफर स्टॉक’ की बिक्री बढ़ाने का निर्णय लिया है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बताया कि दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों में सरकार अपने ‘बफर स्टॉक’ से प्याज की बिक्री शुरू कर चुकी है।

सरकार का उद्देश्य देशभर में सब्सिडी पर प्याज की रिटेल बिक्री को बढ़ावा देना है, ताकि कीमतों को नियंत्रित रखा जा सके। खरे ने कहा, “हमारे पास 4.7 लाख टन का ‘बफर स्टॉक’ है और खरीफ की बुवाई में बढ़ोतरी के कारण हमें उम्मीद है कि प्याज की कीमतें स्थिर रहेंगी।”

सरकार 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर प्याज की बिक्री की योजना बना रही है, खासकर उन शहरों में जहां कीमतें औसत से अधिक हैं।

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaHimachal NewsHimachal News in Hindilatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now