Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

IMD Weather Update: उत्तर भारत में शीतलहर का आगाज, IMD ने जारी की बारिश की चेतावनी..!

IMD Latest Weather Update: इन 10 राज्यों में बारिश, आंधी तूफान की आशंका

IMD Weather Update: उत्तर भारत में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है और शीतलहर का आगाज भी हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है, जिसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। आने वाले 2-3 दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसके साथ ही कड़कड़ाती ठंड शुरू हो जाएगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आनेवाले दिनों में उत्तर भारत में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, दिल्ली के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जो तापमान को और कम कर सकती है।

मौसम विभाग के ताजे पूर्वानुमान के अनुसार, 10 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच इस क्षेत्र में कोल्ड वेव यानी शीत लहर के दस्तक देने की आशंका है. पंजाब, हरियाण दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग खासतौर पर सतर्क रहें, क्योंकि वहां कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का भी असर देखने को मिलेगा. वहीं, 8 और 9 दिसंबर को दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है.

मौसम विज्ञान के अनुसार, 8 और 9 दिसंबर को जम्मू संभाग के कुछ मैदानी और पर्वतीय इलाकों के आलावा हिमाचल में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि 10 से 14 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 15 से 16 दिसंबर के बीच जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Himachal Weather UpdateIMD Latest Weather UpdateIMD weather updateWeather UpdateWeather Updates

Join WhatsApp

Join Now