Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan: सुबाथु में डम्पिंग प्वाइंट से मिलीं हड्डियां, इंसान की नहीं बल्कि जानवर की निकलीं

Solan: सुबाथु में डम्पिंग प्वाइंट से मिलीं हड्डियां, इंसान की नहीं बल्कि जानवर की निकलीं

Solan News: सुबाथु चौकी क्षेत्र के कूड़ा डम्पिंग प्वाइंट में जले हुए मानव शरीर के दफन होने की सूचना ने सनसनी फैला दी थी। यह मामला 25 अगस्त 2024 को सामने आया था, जब स्थानीय सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारियों की जानकारी के आधार पर पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू की।

मौके पर पहुंचे SDPO परवाणु, SDM सोलन, तहसीलदार सोलन, थाना प्रभारी धर्मपुर और SFSL जुन्गा की विशेषज्ञ टीम ने गहन जांच की। JCB और मजदूरों की सहायता से खुदाई के दौरान कूड़े के ढेर से 75 छोटी-बड़ी हड्डियां बरामद की गईं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेजा।

बरामद हड्डियों को पहले SFSL जुन्गा और फिर IGMC शिमला भेजा गया। IGMC के विधि चिकित्सा विशेषज्ञों ने पुष्टि की कि ये हड्डियां इंसान की नहीं, बल्कि किसी जानवर की हैं। साथ ही, इनकी आयु लगभग 6 महीने से 2 वर्ष के बीच बताई गई।

मामले में जांच जारी

पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। सभी संदिग्ध व्यक्तियों, साक्ष्यों, और वीडियो/फोटोग्राफी की बारीकी से जांच जारी है। पुलिस ने कहा है कि मामले को पूरी पारदर्शिता और गंभीरता से निपटाया जाएगा। एसपी सोलन गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan News

Join WhatsApp

Join Now