साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

JPC On One Nation One Election: वन नेशन वन इलेक्शन बिल की समीक्षा के लिए गठित जेपीसी में ये 31 सदस्य नियुक्त

JPC On One Nation One Election: वन नेशन वन इलेक्शन बिल की समीक्षा के लिए गठित जेपीसी में प्रियंका गांधी, अनुराग ठाकुर समेत 31 सदस्य नियुक्त
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

JPC On One Nation One Election: लोकसभा में वन नेशन वन इलेक्शन बिल को लेकर जमकर हंगामा हुआ था, जिसके बाद मोदी सरकार ने इसे संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजने का निर्णय लिया। सरकार की सिफारिश पर जेपीसी का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता भाजपा सांसद पीपी चौधरी करेंगे। इस समिति में लोकसभा से 21 और राज्यसभा से 10 सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

जेपीसी के सदस्य में प्रियंका गांधी वाड्रा, मनीष तिवारी, धर्मेंद्र यादव, कल्याण बनर्जी, सुप्रिया सुले, श्रीकांत एकनाथ शिंदे, संबित पात्रा, अनिल बलूनी, अनुराग ठाकुर जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इसके अलावा, राज्यसभा सांसदों की भी समिति में भागीदारी होगी। जेपीसी इस बिल पर व्यापक विचार-विमर्श करेगी और पक्ष-विपक्ष के साथ-साथ विशेषज्ञों से चर्चा कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

जेपीसी में शामिल नेताओं के नाम (JPC On One Nation One Election )

पीपी चौधरी
डॉ. सीएम रमेश
बांसुरी स्वराज
परषोत्तमभाई रूपाला
अनुराग सिंह ठाकुर
विष्णु दयाल राम
भर्तृहरि महताब
डॉ. संबित पात्रा
अनिल बलूनी
विष्णु दत्त शर्मा
प्रियंका गांधी वाद्रा
मनीष तिवारी
सुखदेव भगत
धर्मेंद्र यादव
कल्याण बनर्जी
टीएम सेल्वगणपति
जीएम हरीश बालयोगी
सुप्रिया सुले
डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे
चंदन चौहान
बालाशोवरी वल्लभनेनी

इसे भी पढ़ें:  4 साल में 13 हजार से छात्रों ने की आत्महत्या, अब UGC ने जारी की ये गाइडलाइन

उल्लेखनीय है कि लोकसभा में वन नेशन वन इलेक्शन बिल पर वोटिंग कराई गई। इस विधेयक के पक्ष में 263 वोट पड़े, जबकि विरोध में 198 सांसदों ने मतदान किया। कांग्रेस, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, एनसीपी (SP), शिवसेना (UBT) और एआईएमआईएम ने विधेयक पेश किए जाने पर आपत्ति जताई।
GfF2L4DbIAARf7D

Join WhatsApp

Join Now