Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Jammu and Kashmir: भारतीय सेना ने मार गिराए 7 पाकिस्तानी घुसपैठिए

Published on: 7 February 2025
Jammu and Kashmir: भारतीय सेना ने मार गिराए 7 पाकिस्तानी घुसपैठिए

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कृष्णा घाटी इलाके में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है। इनमें अल-बदर के आतंकवादी और पाकिस्तानी सेना के जवान भी शामिल थे। जानकारी के अनुसार, यह घुसपैठिए भारतीय चौकी पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे।  इन पाकिस्तानी घुसपैठियों को 4-5 फरवरी के दौरान मार गिराया गया है।

मारे गए घुसपैठियों में अधिकतर का संबंध पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम से था। इस बार सर्दियों में कम बर्फबारी हुई है, जिससे आतंकियों के आने-जाने वाले पहाड़ी रास्ते खुले हुए हैं।  इसे देखते हुए सुरक्षा बलों और भारतीय सेना ने एलओसी और जम्मू-कश्मीर के अंदरूनी इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaHindi Newslatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now