Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla: अग्निहोत्री बोले- फर्जी वोटर लिस्ट से लोकतंत्र पर वार, सच उजागर होने से बौखलाई केंद्र सरकार

Published on: 11 August 2025
Shimla: अग्निहोत्री बोले- फर्जी वोटर लिस्ट से लोकतंत्र पर वार, सच उजागर होने से बौखलाई केंद्र सरकार

Shimla News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक परंपराओं को रौंदने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट चोरी और चुनावी गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित इंडिया  गठबंधन के नेता जब शांतिपूर्ण मार्च निकालकर लोकतंत्र की रक्षा की अपील कर रहे थे, तभी केंद्र सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा उन्हें और अन्य सांसदों को हिरासत में लेना लोकतंत्र के लिए काला दिन है।

अग्निहोत्री ने कहा कि आज राहुल गांधी जी ने देश के सामने बड़ा खुलासा किया है कि कई निर्वाचन क्षेत्रों में लाखों फर्जी वोटर जोड़े गए हैं, जिनमें एक ही व्यक्ति के नाम पर अलग-अलग जगहों पर वोट दर्ज हैं। यह न केवल चुनावी प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता है, बल्कि लोकतंत्र की बुनियाद को हिलाने वाला कृत्य है।

उन्होंने कहा कि जनता की आवाज़ को इस तरह दबाने की कोशिश न केवल अलोकतांत्रिक है, बल्कि यह दर्शाता है कि सरकार सच से डर रही है। सच की लड़ाई को कोई ताकत रोक नहीं सकती और न ही भारत की आवाज़ को खामोश किया जा सकता है।

उप मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेंगे और देश की जनता को इन सच्चाइयों से अवगत कराते रहेंगे। उन्होंने कहा कि फर्जी वोटर लिस्ट, सत्ता का दुरुपयोग और विपक्ष की आवाज़ दबाना – ये सब इस बात के सबूत हैं कि केंद्र सरकार पारदर्शिता से भाग रही है।

Himachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News UpdateShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now