Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बजट में भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र नहीं : जयराम

बजट में भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र नहीं : जयराम

शिमला|
शिमला, भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के रिज मैदान पर सैर की। उनके साथ इस मौके पर विधायक डॉ जनक राज और डी एस ठाकुर मौजूद रहे। जयराम ठाकुर ने कहा की विधानसभा का बजट सत्र में भाजपा आक्रामक रहेगी और जिस प्रकार से कल हिमाचल का बजट पेश किया गया है उससे साफ दिखता है कि वह बजट केवल आंकड़ों का मायाजाल है , इस बजट में केवल केंद्रीय योजनाओं को हिमाचल में लागू कर प्रदेश सरकार द्वारा श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश एक लोक हितकारी राज्य है और जितनी भी जन कल्याणकारी योजनाएं भाजपा की सरकार ने हिमाचल प्रदेश में लागू करी थी उसका हिमाचल के बजट में कोई जिक्र ही नहीं है जैसे घृणि सुविधा योजना, शगुन योजना, सहारा योजना हिम केयर योजना मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now