Prajasatta Side Scroll Menu

बजट सत्र में हंगामा: नेता विपक्ष सहित 5 कांग्रेसी विधायक पूरे सत्र के लिए सस्पेंड

himachal-assembly-budget-session-

प्रजासत्ता|
बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने खूब हंगामा किया| इसके बाद कांग्रेस के 5 विधायकों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया| बता दें कि जब हंगामे की वजह से अभिभाषण बीच में छोड़कर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सदन छोड़कर जाने लगे| इस पर कांग्रेस बिफर गई और सदन के बाद उनकी गाड़ी रोक दी और घेराव किया| इस दौरान मार्शल-पुलिस और कांग्रेस विधायकों में जमकर धक्कामुक्की हुई| इस दौरान मंत्री सुरेश भारद्वाज नीचे गिर गए|

राज्यपाल किसी तरह से वहां से निकले और सदन की कार्यावाही दोबारा शुरू हुई| हालांकि, विपक्ष सदन में नहीं लौटा. सदन में कांग्रेस के नेता विपक्ष सहित 5 विधायकों को सत्र से निलंबित करने के लिए प्रस्ताव लाया गया है और इस पर चर्चा की गई|

इसे भी पढ़ें:  शिमला : तेंदूए को न पकड़े जाने के विरोध में वन विभाग मुख्यालय पर गरजी शिमला नागरिक सभा

विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने घटना की निंदा की| साथ ही संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सदन में कहा,’कांग्रेस ने सदन ही नहीं, संविधान के ऊपर हमला किया है और कांग्रेसियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए|चर्चा के दौरान सुरेश भारद्वाज ने सदन में प्रस्ताव रखा और कहा कि नेता प्रतिपक्ष समेत 5 विधायकों को निलंबित किया जाएगा|

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक हर्षवर्धन, सतपाल रायजादा, विनय कुमार, सुंदर सिंह ठाकुर को निलंबित करने का प्रस्ताव पर विधानसभा के नियम-319 के तहत सदन में चर्चा के लिए लाया गया था और पारित कर दिया गया|

इसे भी पढ़ें:  Shimla: पुलिस को चकमा देकर दुष्कर्म के मामले में सजा काटा रहा कैदी हुआ फरार,
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now